Trident Group: ट्राइडेंट ग्रुप ने मनाया वैल्यूज डे, 200 से अधिक कर्मचारियों को किया सम्मानित

ट्राइडेंट ग्रुप ने मनाया वैल्यूज डे, 200 से अधिक कर्मचारियों को किया सम्मानित

Published On

बरनाला (सच कहूँ/जसवीर गहल)। Barnala News: ट्राइडेंट ग्रुप की ओर से शुक्रवार, 2 अक्तूबर को पंजाब और मध्य प्रदेश स्थित विभिन्न उत्पादन इकाइयों में वार्षिक वैल्यूज डे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के मूल मूल्यों ईमानदारी एवं निष्ठा, टीम भावना, ग्राहक संतुष्टि तथा निरंतर विकास को अपने कार्य और व्यवहार में उतारने वाले 200 से अधिक कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वैल्यूज डे ट्राइडेंट परिवार के लिए विशेष भावनात्मक महत्व रखता है। यह दिन ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस पद्मश्री राजिंदर गुप्ता के पिता नोहर चंद गुप्ता की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।

यह अवसर उन मूल्यों और सिद्धांतों को याद करने का भी प्रतीक है, जो ट्राइडेंट की कार्य संस्कृति और विकास यात्रा का आधार रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद पुरस्कार एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न श्रेणियों में 200 से अधिक कर्मचारियों को उनके समर्पण, बेहतर कार्य प्रदर्शन और संगठन में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।    

ट्राइडेंट परिवार को संबोधित करते हुए चेयरमैन एमेरिटस पद्मश्री राजिंदर गुप्ता ने संगठन के निर्माण और उसे मजबूत एवं टिकाऊ बनाने में मूल्यों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी कर्मचारियों को बधाई दी और उनकी मेहनत एवं योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान कर्मचारियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। कार्यक्रम ने ट्राइडेंट परिवार में आपसी सहयोग, एकजुटता और सामूहिक भावना को भी दर्शाया।

About The Author

Related Posts