महिला का मकान नही बनने दे रहा दबंग, एसडीएम से शिकायत
महिला का मकान नही बनने दे रहा दबंग, एसडीएम से शिकायत
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे के मोहल्ला आलकलां हरिजन बस्ती निवासी नगमा नामक महिला ने एसडीएम कैराना को एक शिकायती-पत्र दिया है। बताया कि उसका एक प्लाट मोहल्ले में ही स्थित है, जिसे 22 सितंबर 1982 को उसके ससुर अली हसन ने कस्बे के ही नाजर नामक व्यक्ति से खरीदा था। तभी से ही वह उक्त प्लाट में अपना छप्पर आदि डालकर रह रहे है। आरोप है कि उसके पति यूसुफ के मामा के लडके उनसे रंजिश रखते है। आरोपियों ने उसे, उसकी सास मोहसीना व बच्चों को प्लाट से निकाल दिया था, लेकिन 23 जनवरी 2025 को शिकायत के बाद कैराना पुलिस ने उनको प्लाट पर पुनः कब्जा दिलाया था।
अब वह और उसका पति उक्त प्लाट की भूमि पर अपना मकान बनाना चाहते है, लेकिन आरोपी उनका मकान नहीं बनने दे रहा है। आरोपी धमकी दे रहा है कि यदि तुमने मकान बनाने की कोशिश की तो तुम सबको जान से मार दूंगा। आरोपी एक दबंग किस्म का व्यक्ति है। उसने अपनी दबंगता के चलते काफी लोगो के मकान व प्लाट आदि पर अवैध कब्जा कर रखा है। आरोपी की दबंगता के कारण ही लोग इसकी शिकायत करने से डरते है। आरोपी के विरुद्ध हाल ही में कोतवाली शामली पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता ने मामले की जांच कराकर आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है।