महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत का सादगीपूर्ण जीवन और संघर्ष आज भी प्रेरणा देता: नरेंद्र कश्यप

किसानों के अधिकार और सम्मान के लिए महात्मा टिकैत का संघर्ष सदैव प्रेरणादायी: कश्यप

Published On

मुजफ्फरनगर (सच कहूँ न्यूज़)। Muzaffarnagar News: देश के किसान और  मजदूरों  की राजधानी सिसौली स्थित किसान भवन में किसान नेता स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित अखंड पाठ में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप शामिल हुए और बाबा टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राज्यमंत्री ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने अपना जीवन किसानों के अधिकार, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने गांव, खेत और किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाकर उन्हें एकजुट किया।

उनका सादगीपूर्ण जीवन और संघर्ष आज भी प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र कश्यप ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से मुलाकात की। दोनों के बीच किसानों की वर्तमान स्थिति और उनके हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। कश्यप ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है, इसलिए उसकी समस्याओं का समाधान संवाद और सकारात्मक सोच के साथ होना चाहिए।

बाबा टिकैत के विचारों से प्रेरणा लेकर किसान समाज की एकता और भाईचारे को मजबूत करना जरूरी: नरेंद्र कश्यप 

उन्होंने कहा कि बाबा टिकैत के विचारों से प्रेरणा लेकर किसान समाज की एकता और भाईचारे को मजबूत करना जरूरी है। किसान मजबूत होगा तो गांव मजबूत होगा और गांव मजबूत होगा तो देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बाबा टिकैत के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

Muzaffarnagar News (2)

About The Author

Related Posts