संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 130वीं जयन्ती पर जिले में हुए अनेकानेक कार्यक्रम

130th-Birth-Anniversary-of-

अनूपगढ़। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर की 130 वीं जयंती अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. अम्बेदकर की प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आई.पी.एस. मदन गोपाल मेघवाल, कांग्रेस के राष्टÑीय सचिव कुलदीप इंदौरा, नवयुवक संघ अध्यक्ष कमलेश मेघवाल, हरनेक सिंह कलेर, नगरपालिका अध्यक्ष प्रियंका बैलाण, अम्बेदकर शिक्षक संघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बारूपाल तथा पूर्व चेयरमैन निर्मला गोदारा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष सतपाल मुंजाल, कांग्रेस नेता शैलेंद्र सिंह मगी, भजनलाल कामरा, हेतराम %याणी, भाजपा नेता मुकेश शर्मा, अविनाश डाबी, सरपंच वासुदेव जनागल, कांग्रेस के युवा नेता प्रकाश सिंह जोसन तथा जलंधर सिंह तूर मंचासीन रहे। मुख्य अतिथि मदन गोपाल मेघवाल ने संविधान की हो रही हत्या पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सब समस्याओं का समाधान संविधान में है बशर्ते की सही सही क्रियान्विति हो।

वहीं कुलदीप इंदौरा ने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ने की बात कही तथा नगरपालिका अध्यक्ष प्रियंका बैलाण ने अम्बेदकर पार्क में बाबा साहब की आदम कद प्रतिमा स्थापित कर सौंदर्यकरण करवाने की घोषणा की। इस अवसर पर कृष्ण कुमार मेघवाल, मनजीत सिंह गिल, विजय सांखला, पंकज खंड, रणवीर बामणिया, गणपतराज ब्यावत, भीम आर्मी के वकील सिंह, मुखराम लोथिया, दुलीचंद गुरुवा, रामप्रकाश बावरी, ज्ञानचंद, चेतन शीला, सुभाष बोयत तथा चिंरजी बंसीवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष कमलेश मेघवाल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमे एकता, भाईचारा व विकास की भावना के अनुरूप आगे बढने की आवश्यकता है। श्री गहलोत बुधवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर सर्व समाज की भूमिका शान्तिपूर्ण प्रदेश के लिए आयोजित राज्य स्तरीय सामाजिक प्रतिनिधियों के वर्चयूल राज्य स्तरीय सम्मेलन मे बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज का विषय महत्वपूर्ण है तथा इसकी जरूरत भी है। उन्होंने कहा कि देश को आजाद करवाने में सभी का योगदान रहा। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे के विचारों में मतभेद हो सकता है, लेकिन मनभेद नही होने चाहिए।

श्रीगंगानगर। डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर आयोजित राज्य स्रीय कार्यक्रम में श्रीगंगानगर की छात्रा गीता राजपाल को पुरस्कृत किया गया। जिला कलक्टर जाकिर हुसैन एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन भवानी सिंह पंवार ने राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय जोरावरसिंहपुर की छात्रा गीता राजपाल को 51 हजार रूपये की राशि का चैक भेंट किया। जिला कलक्टर ने कहा कि मेहनत कभी व्यर्थ नही जाती। कडी मेहनत व लगन से छात्रा गीता ने 12वीं कला में 99.40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर जिला कलक्टर ने शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नही होता, नियमति अध्ययन व लगन से सफलता अवश्य मिलती है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।