हमसे जुड़े

Follow us

38.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home देश Bokaro:16 वर्...

    Bokaro:16 वर्षीय छात्रा के साथ दरिंदगी, चार आरोपी गिरफ्तार

    Sirsa News
    Sirsa News: सोलर पैनल लगाने का झांसा देकर ठगी का आरोपी काबू

    बोकारो। झारखंड के बोकारो शहर में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ दरिंदगी की वारदात सामने आई है। पुलिस ने वारदात की एफआईआर दर्ज होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आज बुधवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और इन्हें अदालत में पेश करने के बाद जेल भेजने की तैयारी चल रही है। Bokaro News

    आरोपियों की पहचान राकेश कुमार, दीपक कुमार, सूरज कुमार और विक्की कुमार के रूप में हुई है। ये सभी बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सरदार मोहल्ला निवासी हैं। बताया गया है कि पीड़ित छात्रा चतरा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ती है। वह मूल रूप से झारखंड के रामगढ़ जिले की रहने वाली है। उसके माता-पिता बोकारो में रहकर दिहाड़ी-मजदूरी का काम करते हैं। छात्रा स्कूल में गर्मी की छुट्टी होने पर माता-पिता के पास बोकारो आई है।

    छात्रा खराब मोबाइल की मरम्मत कराने जा रही थी

    माराफारी थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, छात्रा मंगलवार को अपने खराब मोबाइल की मरम्मत कराने जा रही थी। रास्ते में एक परिचित के घर वह पानी पीने गई। इसी दौरान चार लड़कों ने उसे दबोच लिया और मुंह दबाकर उसे एक कमरे में ले गए। दो लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि दो अन्य कमरे के बाहर पहरा दे रहे थे। लड़कों ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बदहवास छात्रा घर लौटी तो देर रात उसने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। बुधवार सुबह पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है।

    झारखंड के दुमका में भी मंगलवार को इसी तरह की घटना में पुलिस ने एक नाबालिग सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एफआईआर के मुताबिक, दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक विवाह समारोह के दौरान 16 वर्षीय छात्रा का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया और एकांत में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में एफआईआर दर्ज होने पर आरोपियों को अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार किया गया। Bokaro News

    यूपी में ट्रेन के आगे कूदे एक व्यक्ति व महिला, कारण जानकर चौंक जाएंगे