हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी 250 कार्टन वि...

    250 कार्टन विदेशी शराब बरामद , चार गिरफ्तार

    Foreign Liquor

    हाजीपुर 06 मार्च (एजेंसी)

    बिहार में वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के रिखर गांव के निकट से पुलिस ने कल देर रात 250 कार्टन विदेशी शराब के साथ चार कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सूचना मिली थी कि रिखर गांव के निकट एक ठिकाने पर शराब की खेप लायी गयी है। इसी आधार पर पुलिस ने कल देर रात उक्त ठिकाने पर छापेमारी कर पिकअप वैन और टैंकर पर लदी 250 कार्टन हरियाणा निर्मित विदेशी शराब बरामद कर ली। सूत्रों ने बताया कि मौके से शराब कारोबारी प्रमोद सिंह , रमेश तिवारी , शिवनारायण पासवान और रवीन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।