दुनिया भर में ओमिक्रॉन के कारण 2,969 उड़ानें रद्द

Published On

वाशिंगटन (एजेंसी)। विश्व में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच मंगलवार को 2,969 उड़ानें रद्द कर दी गर्इं और 11,500 से अधिक उड़ानों में देरी हुई है। फ़्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ़्लाइटअवेयर ने यह जानकारी दी है। फ़्लाइटअवेयर की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को केवल अमेरिका से संबंधित 1,172 उड़ानें रद्द कर दी गर्इं और 5,458 उड़ानों में देरी हुई। इसे मिलाकर विश्व में मंगलवार को 2,969 उड़ानें रद्द हो गर्इं और 11,512 उड़ानों में देरी हुई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts