हमसे जुड़े

Follow us

35.3 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा करनाल: सड़क हा...

    करनाल: सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत

    Road-Accident

    करनाल(सच कहूँ न्यूज)। सीएम सिटी करनाल में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। यह हादसा गांव कबूलपुर खेड़ा के पास हुआ। पिज्जा की दुकान चलाने वाले 3 युवक रात 11 बजे पानीपत से बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे, इसी बीच अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों की जान चली गई। तीनों के शवों को खेत में पड़े हुए सुबह लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। मृतक युवकों में एक की शादी मार्च में होनी थी, लेकिन इस हादसे के बाद अब घर में मातम छा गया है। तीनों मृतक करनाल के असंध क्षेत्र स्थित कबूलपुर खेड़ा गांव निवासी बंटी पुत्र इतवारी निवासी कबूलपुर खेड़ा, अक्षय पुत्र सुरेश निवासी कबूलपुर खेड़ा और मतलौडा निवासी रविंद्र खराजपुर बताए जा रहे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।