हमसे जुड़े

Follow us

28.9 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान कोटा में आज म...

    कोटा में आज मिले 31 कोरोना संक्रमित

    Corona Update

    कोटा। राजस्थान में कोटा जिले में आज 31 ने कोरोना संक्रमित मिले जिनमें एक महिला पुलिस थाने का पुलिसकर्मी भी शामिल है। कोटा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय सरदाना ने सुबह बताया कि कोटा में जिन इलाकों में सबसे अधिक रोगी मिले हैं उनमें कोटडी के शिव चौक में चार, इंदिरा मार्केट और शिवपुरा में दो- दो, श्रीनाथपुरम में तीन, विज्ञान नगर में दो रोगी शामिल हैं। इसके अलावा कोटा-बारां रोड पर स्थित एक बहुमंजिला इमारत में एक युवक के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद इस इमारत में और संक्रमित मिलने की आशंका बढ़ गई है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।