हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More

    कोरोना से विश्व भर में 38.21 लाख लोग संक्रमित, 2.67 लाख काल कवलित

    Coronavirus

    बीजिंग। वैश्विक महामारी Coronavirus (कोविड-19) का प्रकोप थमने का नाम ही नहीं ले रहा है और इससे विश्वभर के 187 देशों एवं क्षेत्रों में अब तक 2,67,989 लोग काल का ग्रास बन चुके हैं तथा 38,21,706 लोग संक्रमित हुए हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना वायरस से दुनिया में सर्वाधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा यहां सबसे 12 लाख से अधिक संक्रमण के मामले सामने आए है। अब तक के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार विश्व के तीन देशों में दो-दो लाख तथा छह देशों में संक्रमितों की संख्या एक-एक लाख से ऊपर पहुंच चुकी है जबकि भारत समेत पांच देशाें में यह संख्या 50 हजार से अधिक हो चुकी है।

    विश्व की महाशक्ति माने-जाने वाले अमेरिका में इस जानलेवा विषाणु Coronavirus से अब तक 12,56,994 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 75661 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोप में गंभीर रूप से प्रभावित देश इटली में इस महामारी के कारण अब तक 29958 लोगों की मौत हुई है और अब तक 2,15,858 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। स्पेन कोविड-19 के संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले देशों की सूची में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।