हमसे जुड़े

Follow us

24.4 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More

    विश्व में कोरोना से 41.76 लाख लोगों की मौत

    Corona in Malaysia

    वाशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली (एजेंसी)। विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19.52 करोड़ हो गई है और अब तक इसके कारण 41.76 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19 करोड़ 52 लाख 65 हजार 112 हो गई है जबकि 41 लाख 76 हजार 605 लोग इस महमारी से जान गंवा चुके हैं। विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार फिर से तेज हो गई है। यहां संक्रमितों की संख्या 3.46 करोड़ से अधिक हो गयी है और 6.11 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

    दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 43,654 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 14 लाख 84 हजार 605 हो गया है। इस दौरान 41 हजार 678 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,06,63147 हो गई है। सक्रिय मामले 1336 घटकर तीन लाख 99 हजार 436 हो गए हैं। इसी अवधि में 640 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 22 हजार 022 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.27 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.39 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है।

    जानें, कोरोना से बचाव के लिए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का संदेश

    ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है, जहां कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1.97 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 5.51 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से हुई मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है। संक्रमण के मामले में रूस चौथे स्थान पर है, जहां में कोरोना संक्रमितों की संख्या 60.94 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.52 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में कोरोना वायरस से अब तक 60.88 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1.11 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या 57.71 लाख से अधिक हो गई है और 129,591 मरीजों की मौत हो चुकी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।