हमसे जुड़े

Follow us

38.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कोरोना प्रभाव...

    कोरोना प्रभावित शीर्ष चार राज्यों में 61 प्रतिशत सक्रिय मामले

    Corona in America

    नयी दिल्ली। कोरोना वायरस से प्रभावित देश के चार शीर्ष राज्यों में इस महामारी के 3.54 लाख से अधिक सक्रिय मामले है जो देशभर के ऐसे मामलों का करीब 61 प्रतिशत है। कोरोना वायरस से सबसे बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र में इस वायरस के सर्वाधिक 148843 सक्रिय मामले हैं जबकि दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में यह संख्या 74598, आंध्र प्रदेश में 74404 और तमिलनाडु में 56998 हैं। इन चारों राज्यों में कोरोना के ऐसे मामलों की कुल संख्या 354,843 हैं जो देशभर के सक्रिय 579,357 मामलों का करीब 61 प्रतिशत से अधिक है।

    Good news Those who beat Corona exceeded 10 lakh

    केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक देशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 52,972 नये मामले दर्ज किये गए जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 18 लाख को पार 18,03,696 पर पहुंच गयी तथा अब तक 38,135 लोगों की इससे मौत हो चुकी है वहीं कुल 11,86,203 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि देश में इस समय कोरोना के 579357 सक्रिय मामले हैं।

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:-

          राज्य……………..सक्रिय ……स्वस्थ……….मौत

    • अंडमान-निकोबार—-484—— 242———-8
    • आंध्र प्रदेश———– 74404—–82886——1474
    • अरुणाचल प्रदेश——- 699——-996———3
    • असम—————— 10415—– 32384—–105
    • बिहार—————— 20306—–36389—–329
    • चंडीगढ़—————- 400——- 698——- 19
    • छत्तीसगढ़————– 2482—— 6991—– 58
    • दमन-दीव————– 416——- 766——– 2
    • दिल्ली—————— 10356—–123317—-4004
    • गोवा——————– 1809——4668—— 53
    • गुजरात—————– 14572—– 46504—- 2486
    • हरियाणा—————- 6396—— 29690—- 433
    • हिमाचल प्रदेश———- 1130——- 1559—– 14
    • जम्मू -कश्मीर———– 7893——–13127— 396
    • झारखंड—————– 7723——-4682—— 118
    • कर्नाटक—————- 74598——57725—– 2496
    • केरल—————— 11366——-14463—– 82
    • लद्दाख—————— 351——– 1108——–7

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।