हमसे जुड़े

Follow us

40.2 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मनोज सिन्हा न...

    मनोज सिन्हा ने ली जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल पद की शपथ

    Manoj Sinha

    श्रीनगर। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के दूसरे उपराज्यपाल के रूप में मनोज सिन्हा ने आज यहां पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राजभवन में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल ने सिन्हा को शपथ दिलायी। सिन्हा ने अंग्रेजी भाषा में शपथ ली। इससे पूर्व मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने सिन्हा को जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किये जाने संबंधी राष्ट्रपति के आदेश को पढ़ कर सुनाया। शपथ ग्रहण समारोह में चुनींदा अतिथि ही शामिल हुए।

    पहले उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने पांच अगस्त काे पद से त्यागपत्र दिया था और कल उन्हें भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन ने कल सुबह मुर्मू के त्यागपत्र को स्वीकार किये जाने और सिन्हा को उपराज्यपाल नियुक्त किये जाने की घोषणा की थी। घोषणा के बाद सिन्हा कल दोपहर श्रीनगर पहुंच गये थे और शपथ एवं कार्यभार ग्रहण करने से पहले कल दिनभर उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और परिस्थितियों की जानकारी ली।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।