हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    ब्लॉक बठिंडा की साध-संगत ने पूज्य गुरू जी को भेजे बधाई कार्ड

    Dera Devotee

    पवित्र अवतार माह : बठिंडा शहर के डाकघरों में डेरा श्रद्धालुओं की लगी लम्बी कतारें

    बठिंडा(सच कहूँ/सुखनाम)। बठिंडा शहर के डाकघरों में पिछले कुछ दिनों से डेरा श्रद्धालुओ की लम्बी कतारें दिखाई दे रही हैं। डाकघरों में जुड़े बड़ी संख्या लोगों में अधिकतर डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु हैं जो इन दिनों पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पवित्र अवतार दिवस (15 अगस्त) के सम्बन्ध में पिता जी को बधाई संदेश के रूप में ग्रीटिंग कार्ड भेज रहे हैं। डाकघरों के कर्मचारी भी डेरा श्रद्धालुओं के उत्साह और कतारबद्ध तरीके से पूरे शांतमयी ढंग के साथ बधाई कार्ड भेजने के अनुशासन से काफी प्रभावित दिखाई दिये। विवरणों मुताबिक जैसे-जैसे पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पवित्र अवतार दिवस का दिन 15 अगस्त नजदीक आ रहा है।

    डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं के दिलों में एक अलग मस्ती सी नजर आ रही है। डेरा श्रद्धालु बहुत बेसब्री से इस दिन का इन्तजार कर रहे हैं। देश -विदेश के श्रद्धालु पिछले कई दिनों से पूज्य गुरू जी को पवित्र अवतार महीने की बधाई देने के लिए अपने-अपने तरीके से ग्रीटिंग कार्ड बना कर भेज रहे हैं। डेरा श्रद्धालुओं में क्या बच्चे, क्या बूढ़े, क्या जवान, हर उम्र वर्ग के डेरा श्रद्धालु ग्रीटिंग कार्डों और अपने दिल के जज्बात शब्दों में लिखकर अपने प्यारे मुर्शिद को भेज कर एक अलग ही खुशी महसूस कर रहे हैं।

    ब्लॉक बठिंडा की साध-संगत की ओर से भी पिछले कई दिनों से यह सिलसिला लगातार जारी है। पहले राखी के त्योहार मौके राखियां भेजी गई थी। इस संबंधी ब्लॉक बठिंडा के जिम्मेवार सेवादारों ने जानकारी देते बताया कि ब्लॉक बठिंडा की साध-संगत के अलग-अलग एरिया की ओर से इकट्ठी की जानकारी मुताबिक अब तक लगभग हजारों की गिनती में ग्रीटिंग कार्ड पूज्य गुरू जी को भेजे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि लगभग सभी ग्रीटिंग कार्ड अब तक पहुंचने का अनुमान है।

    पवित्र अवतार माह पर पौधे लगाकर साध-संगत देगी हरियाली का तोहफा: गुरदेव सिंह इन्सां 45 मैंबर पंजाब

    पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पवित्र अवतार माह को लेकर साध-संगत में भारी उत्साह पाया जा रहा है। ब्लॉक बठिंडा की साध-संगत की ओर से बड़ी संख्या में बधाई पत्र पिता जी को भेजे गए हैं। पूजनीय पिता जी का 53वें अवतार दिवस डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत की तरफ से कोरोना महामारी को ध्यान में रखते 15 अगस्त को अपने -अपने घरों और खेतों में पौधारोपण कर मनाया जाएगा। ब्लॉक बठिंडा के जिम्मेवारों की ओर से साध-संगत के लिए पौधों का प्रबंध कर लिया गया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।