हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान शोरूम में लगी...

    शोरूम में लगी आग, 40 लाख का माल स्वाह

    Fire

    सीकर। जिले के लोसल कस्बे के मेन बस बाजार आज सुबह में एक कपड़े के शोरूम में आग लगने से 40 लाख रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। पालिका प्रशासन को सूचना देने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं, हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेन बाजार स्थित बरी बेस शोरूम में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई।

    आग लगने का पता चलते ही आसपास के दुकानदार व लोग एकत्रित हो गए व पुलिस प्रशासन, पालिका प्रशासन व दुकान मालिक को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने तक लोगों ने अपने स्तर पर ही आसपास के घरों से पानी की भरकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद दुकान मालिक ने पानी के टैंकर मंगवाकर लोगों की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस दौरान करीब एक घंटे देरी से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। इस दौरान मौजूद लोगों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। करीब ढ़ाई घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।