हमसे जुड़े

Follow us

20 C
Chandigarh
Thursday, March 5, 2026
More
    Home कारोबार डीजल हुआ सस्त...

    डीजल हुआ सस्ता, पेट्रोल के दाम अपरिवर्तित

    Petrol Diesel Price

    नयी दिल्ली। देश में गुरुवार को डीजल की कीमत में देश के चार प्रमुख महानगरों में नौ से 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गयी जबकि पेट्रोल का दाम लगातार नौवें दिन स्थिर रहा। कल दोनों ईंधन की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया था। सितंबर माह में डीजल 2.94 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ था। विश्व में कोरोना वायरस के कारण अभी तक कच्चे तेल की मांग में बढ़ोतरी नहीं हुई है। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑयल के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा जबकि डीजल दस पैसे घटकर 70.63 रुपये प्रति लीटर रह गया। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा जबकि डीजल 11 पैसे सस्ता हुआ और भाव 76.93 रुपये प्रति लीटर रहा।

    कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा जबकि डीजल 10 पैसे कम होकर 74.05 रुपये प्रति लीटर रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही और डीजल नौ पैसे घटकर 76.01 रुपये प्रति लीटर रह गया। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के चार बड़े महानगरों पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है। (कीमत रुपये प्रति लीटर में….

         शहर                डीजल              पेट्रोल

    • दिल्ली             70.53             81.06
    • मुंबई               76.93             87.74
    • कोलकाता         74.05              82.59
    • चेन्नई             76.01              84.14

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।