हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी यूपी में ठंड ...

    यूपी में ठंड का सितम जारी, हवा हुयी जहरीली

    Weather in UP

    लखनऊ। समूचा उत्तर प्रदेश कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। राज्य के अधिसंख्य इलाकों में सुबह दस बजे तक पारा 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच मापा गया वहीं घने कोहरे और गलन के बीच हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर तक पहुंच चुकी है। मुजफ्फरनगर,आगरा,मेरठ,बलिया,लखनऊ,प्रयागराज,बाराबंकी,बलिया,कानपुर और बरेली समेत लगभग समूचे राज्य में गलन और शीतलहर के चलते पर्वतीय इलाकों जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। कोहरे और धुंध के चलते सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है वहीं रेल और हवाई यातायात पर भी मौसम का प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

    मौसम विभाग के अनुसार ठंड के तेवरों में फिलहाल नरमी के कोई आसार नहीं है। अगले 24 घंटे में राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान पश्चिम के कुछ स्थानो पर कोल्ड डे के हालात बन सकते हैं। इस दौरान ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान छह से आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 21 से 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आमतौर पर नौ बजे से खुलने वाले बाजार ठंड के चलते दस बजे के बाद भी सूने पड़े थे वहीं सरकारी और निजी कार्यालयों में उपस्थिति पर भी फर्क देखा गया। लोगबाग ठंड के चलते दस से 15 मिनट की देरी से दफ्तर में दाखिल हुये और हीटर या वार्मर के सामने खड़े होकर खुद को काम करने लायक बनाया। ठिठुरन के चलते सड़कों पर जगह जगह अलाव देखे जा रहे है जहां लोगों के साथ पशु भी ठंड दूर करते दिखायी पड़े।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।