हमसे जुड़े

Follow us

35 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा किसान आंदोलन ...

    किसान आंदोलन में प्रदेश के 112 युवक लापता : गुरनाम सिंह चढूनी

    State Farmer Union of India Gurnam Singh Chadhuni said
    • 6 फरवरी को 3 घंटे के लिए सभी राष्ट्रीय राजमार्ग किए जाएंगे जाम

    सच कहूँ/संदीप सिंहमार, हिसार। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढूनी ने हिसार जिले के लांधड़ी टोल प्लाजा पर पहुंच कर आंदोलन में जान फूंकने का काम किया। इस मौके पर टोल प्लाजा पर उमड़े हजारों किसानों को संबोधित करते हुए गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार पर क्रूरता का आरोप लगाते हुए ऐलान किया कि 6 फरवरी को सभी राष्ट्रीय राजमार्ग को व स्टेट राजमार्गों पर 12 से 3 बजे तक 3 घंटे के लिए पूर्ण रूप से जाम लगाया जाएगा।

    दिल्ली पुलिस पर लगाया जानकारी न देने का आरोप

    उन्होंने आरोप लगाया कि किसान आंदोलन के दौरान हरियाणा प्रदेश के 112 युवक लापता हैं। जिनके बारे में अभी तक परिजनों गए यूनियन को किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी जा रही। उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार की मशीनरी ने इन सैकड़ों युवकों को अपनी हिरासत में रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि किसान यूनियन से जुड़े वकील इस पूरे मामले को देख रहे हैं। सरकार को इन युवाओं की जानकारी देनी चाहिए। सरदार गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि किसान आंदोलन इन दिनों सभी सरकारी रुकावटों को लांघते हुए सफलता की ओर आगे बढ़ रहा है। आंदोलन के मार्ग में जितनी भी रुकावट पैदा की जाएंगी, उतना ही आंदोलन आगे बढ़ता नजर आएगा।

    चढूनी ने कहा कि आज किसान आंदोलन में हरियाणा की सर्वाधिक भागीदारी नजर आ रही है और यह इतिहास रहा है कि यहां के लोग कुर्बानी देते आए हैं, परंतु पीछे नहीं हटते। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि अब सरकार खुद अपने गुंडों से गुंडागर्दी करवाने पर उतर चुकी है। इन्हीं सब बातों वह किसानों की मांगों के संबंध में ही 6 फरवरी को 3 घंटे के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग व स्टेट हाइवे जाम करने का निर्णय लिया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।