हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home देश प्रसव पीड़ा से...

    प्रसव पीड़ा से कर्राह रही महिला के लिए पुलिस बनी मसीहा

    Humanity

    पीसीआर में कराई डिलीवरी, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

    फरीदाबाद(सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली से सटे फरीदाबाद में मंगलवार को पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। संतोष नगर में समय पर एंबुलेंस न पहुंचने पर दो महिला पुलिसकर्मियों ने गर्भवती महिला की डिलीवरी पीसीआर वैन में कराई। इसके बाद उसे बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला ने बेटी को जन्म दिया है।

    डॉक्टरों के अनुसार जच्चा व बच्चा दोनों सुरक्षित है। डॉक्टरों का कहना है कि यदि समय पर गभर्वती को अस्पताल नहीं लाया जाता तो महिला व बच्चे दोनों की जान को खतरा हो सकता था। महिला पुलिसकर्मियों द्वारा सही समय पर उठाए गए इस कदम की पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने प्रशंसा की है। मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-16ए महिला थाने में पुलिस कंट्रोल रूम से सोमवार रात करीब 12 बजे बताया गया कि संतोष नगर में एक महिला प्रसव पीड़ा से कराह रही है। कभी भी बच्चा हो सकता है और मौके पर एंबुलेंस नहीं आई है। सूचना मिलते ही थाने से प्रधान सिपाही कपिला और सिपाही पूजा अपने सह पुलिसकर्मियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। वहां महिला को दर्द से कराहते हुए देखा। उसके स्वजन भी असहाय खड़े हुए थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।