हमसे जुड़े

Follow us

40.2 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home देश विश्व दलहन दि...

    विश्व दलहन दिवस पर क्या बोले उपराष्ट्रपति

    World Pulses Day

    दालों को नियमित आहार में शामिल करें

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ने पर किसानों का अभिनंदन करते हुए कहा है कि प्रत्येक व्यक्ति को दालों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। नायडू ने बुधवार को विश्व दलहन दिवस के अवसर पर यहां एक संदेश में कहा कि देश में दलहन का उत्पादन तेजी से बढ़ा है और इसके लिए किसान अभिनंदन के पात्र हैं। नायडू ने कहा, ” विश्व दलहन दिवस पर आग्रह करता हूं कि प्रोटीन के स्रोत के रूप में दालों को अपने आहार में नियमित रूप से सम्मिलित करें। संतुलित पोषण के लिए दालें आवश्यक हैं। संतोष का विषय है कि देश में दलहन का उत्पादन तेजी से बढ़ा है। देश के किसानों का कृतज्ञ अभिनन्दन करता हूं।”

    उन्होंने कहा कि कम लागत पर दलहन के उत्पादन से न केवल खाद्य सुरक्षा में बल्कि किसानों की आमदनी सुनिश्चित करने में भी मदद मिलती है। दलहन मिट्टी की उर्वरता बनाए रखते हैं। कम पानी का उपयोग करने के कारण पर्यावरण के लिए भी अनुकूल हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।