हमसे जुड़े

Follow us

19.8 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home देश भाजपा सांसद न...

    भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का निधन

    Nandkumar Singh Chauhan

    खंडवा (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के खंडवा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान का आज दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। चौहान 68 वर्ष के थे। उन्होंने आज तड़के अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले लगभग एक माह से अस्पताल में भर्ती थे। उसके पहले वे कोरोना के चलते भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। भोपाल में स्वास्थ्य में लाभ नहीं होने के चलते उन्हें एयरएंबूलेंस से दिल्ली शिफ्ट किया गया था। उनके परिवार में पत्नी दुर्गेशश्री और पुत्र हर्षवर्धन सिंह और दो पुत्रियां हैं।

    भाजपा सूत्रों के अनुसार आज तड़के वेंटीलेटर से हटाने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी पार्थिव देह आज अपरान्ह विशेष विमान से खंडवा लाए जाने की संभावना है। उनका गृह गांव शाहपुर है, खंडवा संसदीय क्षेत्र के अधीन आता है। चौहान वर्ष 2014 से 2018 तक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहे। वे प्रदेश भाजपा में अनेक पदों पर भी रहे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।