हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश क्रिकेटर महेन...

    क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव, देश में तीन लाख के करीब नए केस

    Dhoni's Parents Corona Positive

    रांची (एजेंसी)। देश के बेहतरीन क्रिकेट कप्तानों में शुमार महेन्द्र सिंह धोनी के माता-पिता भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। धोनी के पिता पान सिंह और उनकी माता देविका देवी को बरियातू रोड पर स्थित पल्स हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है। धोनी फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं और वे मुंबई में हैं। उनकी टीम आज कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी।

    धोनी का परिवार मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला है। उनके पिता पान सिंह 1964 में रांची स्थित मेकॉन में जूनियर पद पर नौकरी मिलने के बाद बिहार में आकर रहने लगे, जो फिलहाल झारखंड बन चुका है। हॉस्पिटल के चिकित्सकों का कहना है कि धोनी के माता-पिता की स्थिति सामान्य है और उनका आॅक्सीजन लेवल भी सही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा, इसलिए घबराने वाली बात नहीं है। अगले कुछ दिनों में उनका संक्रमण ठीक हो जाएगी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।