हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दिल्ली के पास...

    दिल्ली के पास अभी वैक्सीन उपलब्ध नहीं, लाइन न लगाएं : केजरीवाल

    Arvind Kejriwal
    अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखा।

    नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार से शुरू हो रहे 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन अभियान के संबंध में कहा है कि अभी दिल्ली सरकार के पास वैक्सीन उपलब्ध नहीं है, इसलिए लोग वैक्सीनेशन केंद्रों पर लाइन न लगाएं। केजरीवाल ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा,” कोरोना का टीका फिलहाल उपलब्ध नहीं है, इसलिए लोग कल से टीकाकरण केंद्रों पर लाइन नहीं लगाएं। वैक्सीन आते ही हम सभी को जानकारी देंगे। केंद्रों पर भीड़ बढ़ने से सोशल डिस्टेंसिंग खराब होगी और कानून-व्यवस्था गड़बड़ा सकती है।

    उम्मीद है कि हमें कल या परसो तक कोविशिल्ड की तीन लाख डोज मिल जाएगी। अपने तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, लेकिन इसमें सभी का सहयोग चाहिए। उन्होंने कहा, “हमने कोविशिल्ड और कोवैक्सीन निमार्ता कंपनी से तीन महीने में 67-67 लाख डोज आपूर्ति करने के लिए सेड्यूल मांगा है। दिल्ली निवासियों को फ्री में वैक्सीन दी जाएगी। यदि कंपनियां समय से पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराती हैं, तो हम तीन महीने के अंदर सभी को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य हासिल कर लेंगे।” मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीन सुरक्षा कवच का काम करती है। इसलिए सभी से अपील है कि वैक्सीन अवश्य लगवाएं। यह बिल्कुल सुरक्षित है और कोई खतरा नहीं है।

    वैक्सीन के लिए हम लगातार कंपनी के संपर्क में हैं

    उन्होंने कहा कि एक मई (कल) से 18 से 44 साल की उम्र के लोगों का भी वैक्सीनेशन शुरू होना है। अभी 45 साल से ऊपर की उम्र के लोगों का तो वैक्सीनेशन चल ही रहा है। वहीं अब कल से 18 से 44 साल के उम्र के लोगों का भी वैक्सीनेशन शुरू होना है। देश भर में वैक्सीनेशन के लिए बहुत सारे लोगों ने पंजीकरण करके बहुत अच्छा रिस्पांस दिया है। श्री केजरीवाल ने कहा,” अभी तक हमारे पास वैक्सीन नहीं पहुंची है। वैक्सीन के लिए हम लगातार कंपनी के संपर्क में हैं। हमें उम्मीद है कि कल या परसों तक वैक्सीन आ जाएगी, ऐसा कंपनियों ने भरोसा दिलाया है। पहले कोविशिल्ड वैक्सीन की करीब तीन लाख डोज कल या परसों तक आ रही है। उसके बाद और वैक्सीन आती रहेगी।”

    3 महीने के अंदर पूरी दिल्ली के लोगों को वैक्सीन लगा देंगे

    मुख्यमंत्री ने कहा ,”अपने पास दो वैक्सीन की दो कंपनियों है। एक कोविशिल्ड और दूसरी कोवैक्सीन है। हमने इन दोनों कंपनियों को 67-67 लाख डोज देने के लिए उनसे निवेदन किया है। हमने उनसे कहा है कि यह 67-67 लाख वैक्सीन की डोज अगले तीन महीनों के अंदर दोनों कंपनियां हमें उपलब्ध कराएं। उसके लिए जो भी राशि का भुगतान करना होगा, वह दिल्ली सरकार करने के लिए तैयार है। दिल्ली के लोगों को फ्री में वैक्सीन दी जाएगी। हमने दोनों कंपनियों से शेड्यूल मांगा है कि वे अगले 3 महीने के अंदर कब-कब वैक्सीन की आपूर्ति कर सकती हैं।

    हमारी पूरी कोशिश और प्रयास है कि अगले 3 महीने के अंदर दिल्ली के सब लोगों को हम टीका लगा दें। हमने तीन महीने का लक्ष्य रखा है। हम अपनी पूरी कोशिश करेंगे और इसकी पूरी प्लानिंग भी हम लोगों ने कर ली है। इसके लिए जो भी इंफ्रास्ट्रक्चर चाहिए, वह सारा इंफ्रास्ट्रक्चर भी हम लोगों ने तैयार कर लिया है। अब इस पर निर्भर करेगा कि यह जो दोनों कंपनियां हैं, वे कितनी जल्दी हम लोगों को वैक्सीन बना कर देती हैं। अगर उन्होंने समय पर पर्याप्त मात्रा में हमें वैक्सीन उपलब्ध कराई, तो हम कोशिश करके 3 महीने के अंदर पूरी दिल्ली के लोगों को वैक्सीन लगा देंगे।”

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।