हमसे जुड़े

Follow us

34.2 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home देश Indian Railwa...

    Indian Railway News: सरसा से फिरोजपुर-झांसी के लिए चलने वाली पर्यटन ट्रेन पहली बार कैंसल

    Indian Railway News

    कोई एडवांस बुकिंग न होने के कारण पर्यटन ट्रेन को नहीं चलाने का लिया निर्णय

    Firozpur-Jhansi Tourist Train Cancelled: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। फिरोजपुर-झांसी पर्यटन ट्रेन हिसार-सरसा से चलने से पहले ही कैंसल हो गई। ये ट्रेन 24 अप्रेल से पहली बार चलनी थी, इससे यात्रियों को गहरा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि ट्रेन की एडवांस बुकिंग ही नहीं की गई। इस कारण इस पर्यटन ट्रेन को नहीं चलाया जाएगा। वरना ये ट्रेन वाया सरसा व हिसार से धुरी होकर चलाया जाना था। हालांकि, इसे लेकर रेलवे विभाग ने हिसार व सरसा दोनों एरिया का आंकलन किया था और आगामी भविष्य की मांग को देखते हुए शुरू करने की तैयारी में था। मगर ये ट्रेन कैंसिल हो गई। Indian Railway News

    इस ट्रेन के शुरू होने से स्थानीय लोगों को पर्यटन व धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने का मौका मिलने वाला था। रेलवे विभाग की ओर से इस ट्रेन में सफर करने वाले आमजन व श्रद्धालुओं के लिए स्टेशन से भ्रमण स्थल तक लाने-जाने के लिए परिवहन सुविधा एवं रहने-खाने-पीने के लिए होटल की व्यवस्था नि:शुल्क मिलनी थी। यह भ्रमण करीब 8 से 10 दिन का था, जिसमें कंफर्ट एवं स्टैंडर्ड दो श्रेणी में अलग-अलग किराया रहेगा और 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराए में कुछ छूट रहेगी।

    इससे पहले ये ट्रेन पंजाब के फिरोजपुर से चलती थी और लुधियाना के धुरी जंक्शन से वाया होते हुए संबंधित राज्यों से होते हुए झांसी तक जाती थी। हिसार व सरसा और आसपास जिलों के यात्रियों को धुरी जाकर ही ट्रेन में जाना पड़ता है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी होती थी और कुछ यात्री जा ही नहीं पाते थे।

    ट्रायल पर चलनी थी ट्रेन | Indian Railway News

    इसे लेकर रेलवे विभाग ने पहले हिसार व सरसा रेलवे स्टेशन पर दो से तीन दिन तक जागरूकता अभियान चलाया था और यात्रियों को एडवांस बुकिंग व पर्यटन स्थलों की जानकारी दी, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्री जुड़ सकें। ट्रायल के तौर पर विभाग ये पर्यटन ट्रेन चला रहा है। अगर यात्रियों की रूचि या बुकिंग कम रही तो ट्रेन बंद भी हो सकती है। इस ट्रेन को शुरू करवाने में स्थानीय रेलवे अधिकारियों का भी काफी योगदान था, जिनकी मांग पर ये ट्रेन चलाई जानी थी। मगर अब ऐसा संभव नहीं होगा, रेलवे ने फैसला बदल दिया है।

    इन स्टेशनों को कवर करते हुए गुजरनी थी पर्यटन ट्रेन

    ये ट्रेन पंजाब के फिरोजपुर रेलवे स्टेशन से चलती है। बठिंडा, सरसा, हिसार जंक्शन, जाखल, धुरी, लुधियाना, एसएएस नगर मोहाली, चंडीगढ़, अंबाला कैंट जंक्शन, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली सफदरजंग, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, ग्वालियर जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जानी थी।

    नहीं हुई एडवांस बुकिंग

    चंडीगढ से ज्वाइंट जनरल मैनेजर हर्ष दीप के अनुसार, यात्रियों की ओर से एडवांस बुकिंग ही नहीं की गई। ये ट्रेन एडवांस बुकिंग पर ही चलनी थी। इसलिए अब इस ट्रेन को सरसा व हिसार वाया होकर नहीं चलाया जाएगा। इस ट्रेन में यात्रियों को सभी सुविधाएं मिलनी थी। Indian Railway News