हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हिसार में किस...

    हिसार में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने किया रोड़ जाम, सरकार व प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

    Farmers Protest

    डबवाली। राजमीत इन्सां। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध कर रहे किसानों पर हिसार में पुलिस द्वारा लाठी चार्ज व आंसु गोलो के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर गांव चौटाला व आसपास के किसानों ने रविवार शाम को चौटाला मेंन बस स्टैंड के पास डबवाली, संगरिया रोड़ को जाम करते हुए सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

    अखिल भारतीय किसान सभा तहसील सचिव कॉमरेड राकेश फगोड़िया ने बताया आज लगातार पिछले 6 महीनों से मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानूनों के विरोध में देश का किसान संघर्षरत है। संयुक्त किसान मोर्चा का आह्वान था कि जब तक सरकार तीनों कृषि कानून को वापिस नहीं लेती व एमएसपी का गारंटी कानून नहीं बनाती तब तक पूरे देश में भाजपा व भाजपा का समर्थन कर रहे नेताओं का बहिष्कार रहेगा। उन्होंने बताया कि इसी के चलते हरियाणा प्रदेश में लगातार किसानों द्वारा गठबंधन की भाजपा सरकार का विरोध किया जा रहा है।

    इसी के चलते रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के हिसार पहुंचने पर किसानों द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से शांति पूर्वक विरोध किया जाना था लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर तय समय से पहले ही ऑक्सीजन प्लांट, कॉवीड सेंटर का उद्घाटन करके चले गए विरोध करने के लिए इकट्ठे हुए हजारों किसानों पर हरियाणा सरकार ने पुलिस के द्वारा वह खाकी में छिपे आरएसएस के गुंडों द्वारा बर्बर लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले दागे वाटर कैनन का प्रयोग कर फायरिंग भी की गई।

    उन्होंने बताया कि बुजुर्ग माताओं बहनों को हिसार की सड़कों पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया जिसमें सैकड़ों माताओं बहनों को चोटे आई सैकड़ों किसान घायल हुए। जिसके बाद प्रदेश के आक्रोशित किसानों ने हिसार टोल प्लाजा व हाईवे को जाम कर दिया वह संयुक्त किसान मोर्चा ने आह्वान किया की शाम 5 बजे से लेकर 7 बजे तक प्रदेश की तमाम सड़कें जाम रहेगी। जिसके चलते चौटाला के ग्रामवासी हर बार संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान को जमीन पर लागू करने का काम करते हैं उसी प्रकार रविवार को गांव के किसानों ने इकट्ठे होकर चौटाला बस स्टैंड नेशनल हाईवे को जाम कर दिया।

    चौटाला पैक्स के प्रधान दयाराम उलाणिया ने कहा कि अगर दोषी पुलिस के कर्मचारियों व अधिकारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो कल किसान मोर्चा के आह्वान के अनुसार चौटाला पुलिस चौकी का घेराव किया जाएगा। जिसमें चौटाला, भारूखेड़ा, तेजा खेड़ा, आसा खेड़ा, गंगा व आसपास के हजारों किसान शामिल होंगे। इस दौरान प्रह्लाद लोहमरोड, अमन देहड़ू, अनिल जाखड़, नक्षत्र सरदार, हरिराम खिचड़, वेदप्रकाश छिम्पा,संदीप हुड्डा, विष्णु कालीराणा, रोहित जाखड़ व अन्य किसान उपस्थित रहे ।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।