हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध करा रहे डेरा अनुयायी

    Blood-Donation

    सच कहूँ/सुभाष ऐलानाबाद। कोरोना महामारी के इस दौर में जहां एक तरफ पारिवारिक सदस्य भी अपनों को रक्त देने से कतरा रहे हैं। वहीं डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए दिन-रात अपनी जान की परवाह किए बिना जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने के लिए रक्तदान करने में लगे हुए हैं। (Blood Donation) ताकि खून की कमी से किसी इन्सान की जान न चली जाए।

    ब्लॉक ऐलनाबाद की साध-संगत भी इस कार्य में जुटी हुई है। इसी कड़ी में ब्लॉक ऐलनाबाद के नेहा भारती व सतीश इन्सां ने शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल स्थित पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड बैंक में पहुंचकर रक्तदान किया। सेवादारों ने कहा कि पूज्य गुरु जी ने उन्हें यही सिखाया है कि अगर किसी का जीवन बचाया जाए तो इससे बड़ी खुशी कुछ और नहीं हो सकती।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।