हमसे जुड़े

Follow us

33.5 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ सरसा : दोपहरी...

    सरसा : दोपहरी में हुआ अंधेरा, झमाझम बरसे मेघा

    Rain in Haryana

    सरसा। मंगलवार दोपहर दो बजे एक बार फिर मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। आंधी के चलते कई जगह पेड़ उखड़कर सड़कों पर आ गिरे। वहीं एकाएक मौसम बदले से लोग यहां-वहां मार्ग में फंस गए। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने बारिश को लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया था। बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे। वहीं शहरों की गलियों में पानी भरने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर के परशुराम चौक सहित कई स्थानों पर फिर से पानी भर गया। बता दें कि सरसा में इस तरह की बारिश का दौर कई सालों बाद देखने को मिल रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।