हमसे जुड़े

Follow us

38.1 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home कारोबार शेयर बाजार मे...

    शेयर बाजार में शुरूआती तेजी, सेंसेक्स 450 अंक से ज्यादा चढ़ा

    JITF Infralogistics Share
    Stock Market Today छोटे शेयरों का बड़ा कमाल: एक महीने में पैसा डबल कर मचाया धमाल

    मुंबई (एजेंसी)। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में भी रौनक लौट आई और बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में ही 450 अंक से अधिक चढ़ गया। सेंसेक्स 296.05 अंक की छलाँग लगाकर 52,494.56 अंक पर खुला और कुछ ही देर में 52,682.13 अंक तक चढ़ गया। पिछले कारोबारी दिवस यह 52,198.51 अंक पर बंद हुआ था। अमेरिकी शेयर बाजारों में बुधवार को रही मजबूती से एशिया के दूसरे शेयर बाजार भी आज हरे निशान में रहे।

    खबर लिखे जाते समय सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस का शेयर तीन प्रतिशत से अधिक की बढ़त में था। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा स्टील में भी डेढ़ फीसदी से अधिक की मजबूती रही। मझौली और छोटी कंपनियों में भी जोरदार बिकवाली देखी गई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 104.50 अंक चढ़कर 15,736.60 अंक पर खुला और 15,770.85 अंक तक पहुँच गया। पिछले कारोबारी दिवस पर मंगलवार को यह 15,632.10 अंक पर बंद हुआ था।

    कल शेयर और मुद्रा बाजार बंद रहे थे

    ईद उल जुहा के अवकाश के कारण कल घरेलू शेयर बाजार और मुद्रा बाजार बंद रहे थे। अवकाश होने के कारण बुधवार को बीएसई और एनएसई में कोई कारोबार नहीं हुआ था। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में भी कारोबार बंद रहा। आज फिर से मार्किट खुलते ही शेयर बाजार में तेजी रही।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।