हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सोनीपत में दर...

    सोनीपत में दरिंदगी की हदें पार, माँ के सामने दो नाबालिग बहनों से गैंगरेप, कीटनाशक पिलाकर हत्या

    two minor sisters gang-raped sachkahoon

    सोनीपत (सच कहूँ न्यूज)। सोनीपत जिले के कुंडली थाना क्षेत्र में दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है। घर के अंदर घुसकर दो नाबालिग बहनों से सामूहिक दुष्कर्म कर और उन्हें जहरीला पदार्थ पिलाकर उनकी हत्या कर दी गई और फिर उनकी माँ को बच्चों सहित जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने महिला के कोर्ट में बयान दर्ज करवाए और चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

    एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि साल साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। वह मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करती है। उसके सात बच्चे हैं। जिनमें से सबसे बड़ी लड़की व लड़के की शादी हो चुकी है। काफी दिनों से वह लेबर के साथ दहिसरा गांव में रूकी हुई थी। महिला ने बताया गत 5 अगस्त की रात को वह काम करके सो गई। रात को लेबर में साथ काम करने वाले अरूण, सतु उर्फ फूलचंद सदा, रामसुहाग, दुखन कमरे में घुस आए। उसका मुंह दबा लिया और उसके बाद उसकी दोनों नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपितों ने उसकी दोनों बेटियों को जहरीला पदार्थ पिला दिया। उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर रात भर कमरे में बंद रखा। रात भर वह डर के मारे किसी को कुछ नहीं बता पाई और अपनी आँखों के सामने दोनों बच्चियों को तड़पते हुए देखती रही। महिला बोली कि ऐसे काली रात किसी माँ को ईश्वर न दिखाए, जो घिनौनी रात उसके सामने बीती है।

    पीड़िता ने बताया कि उसकी दोनों बेटियों की तबीयत खराब होने पर सुबह मकान मालिक दोनों को लेकर दिल्ली के अस्पताल में पहुंचा। जहां दोनों की मौत हो गई। पीड़िता ने बताया कि उसे सर्पदंश के काटने से मौत होने की बात सबको बताने के लिए आरोपितों ने कहा। चिकित्सक ने जांच में दोनों बच्चियों को सर्पदंश की बजाय जहरीला पदार्थ का सेवन होने से मौत का शक हुआ। मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम में दोनों बच्चियों के साथ दुष्कर्म होने व जहरीला पदार्थ से मौत होने की पुष्टि हुई है।

    आरोपितों के खिलाफ धारा-302,328,376 डी, 506 व 6 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों अरूण, सत्तु उर्फ फूलचंद सदा, रामसुहाग, दुखन निवासी हाल दहिसरा को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपितों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपितों ने महिला व उसके बच्चों को किसी से कुछ कहने पर जान से मारने की धमकी दी।

    एसआई उषा, जांच अधिकारी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।