हमसे जुड़े

Follow us

24.1 C
Chandigarh
Thursday, March 5, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ दो ट्रेलरों क...

    दो ट्रेलरों की टक्कर, चार लोगों की मौत

    अजमेर (एजेंसी)। राजस्थान में अजमेर के आदर्शनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह दो ट्रेलरों के टकरा जाने के बाद उनमें लगी आग से चार लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के परबतपुरा बाईपास पर दो ट्रेलरों में आमने सामने की हुई भीषण भिड़ंत के साथ ही उनमें आग लग गई जिससे उनके चालक एवं सह चालकों को बचने का मौका नहीं मिला और उनकी जलने से मृत्यु हो गई।

    घटना की सूचना के बाद नगर निगम दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आदर्श नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रेलरों को हटाया। चारों के शव जेएलएन अस्पताल पहुंचाये गये। मृतकों में दो जयपुर के शाहपुरा निवासी बताये जा रहे हैं जबकि दो की शिनाख्त की जा रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।