हमसे जुड़े

Follow us

37.1 C
Chandigarh
Monday, March 9, 2026
More

    उत्तर कोरिया ने जापान सागर में किया मिसाइल प्रक्षेपण

    Rockets Released, Libya's Capital

    सोल (एजेंसी)। उत्तर कोरिया ने मंगलवार को जापान सागर (पूर्वी सागर) में कम दूरी तक प्रहार करने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ आॅफ स्टाफ (जेसीएस) ने यह जानकारी दी। यह मिसाइल जगंग प्रांत में उत्तर के मुप्योंग-री से पूर्व की ओर सुबह लगभग 6.40 बजे दागी गयी। जेसीएस ने बताया कि प्रक्षेपण के बारे में अतिरिक्त जानकारी जुटाने के लिए दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी खुफिया अधिकारी इसका विश्लेषण कर रहे हैं। जापान सरकार ने कहा है कि मंगलवार सुबह एक बैलिस्टिक मिसाइल जैसा प्रक्षेप्य उसके विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर समुद्र में गिरा।

    यह प्रक्षेपण उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन की बहन किम यो-जोंग के उस बयान के तीन दिन बाद किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्योंगयांग दक्षिण कोरिया के सुझाव के अनुरूप कोरियाई युद्ध को औपचारिक रूप से समाप्त करने की घोषणा कर सकता है और यहां तक कि एक शिखर सम्मेलन की संभावना पर भी चर्चा कर सकता है बशर्ते कि दक्षिण कोरिया उत्तर कोरिया के खिलाफ अपने दोहरे मापदंड और शत्रुतापूर्ण रवैये को छोड़ दे। इस बीच, सोल में शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन सुरक्षा बैठक बुलायी और प्रक्षेपण पर खेद व्यक्त किया। उनके कार्यालय ने कहा कि राष्ट्रपति मून जेइ-इन ने मिसाइल प्रक्षेपण और उत्तर कोरिया के हालिया बयानों के ‘व्यापक विश्लेषण’ का आदेश दिया है।

    उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण से तत्काल कोई खतरा नहीं: अमेरिका

    अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण से तत्काल कोई खतरा नहीं है। अमेरिकी सेना ने कहा, ‘कोरिया और जापान की रक्षा के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता अडिग है। इससे पहले, दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ आॅफ स्टाफ (जेसीएस) ने बताया कि उत्तर कोरिया ने जापान सागर में एक अज्ञात प्रक्षेप्य दागा है। वहीं, जापानी प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने संवाददाताओं से कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा दागा गया प्रक्षेप्य संभवत: एक बैलिस्टिक मिसाइल था। क्योडो समाचार एजेंसी ने कहा कि प्रक्षेप्य जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र से बाहर समुद्र में गिरा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।