हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कासन गोलीकांड...

    कासन गोलीकांड में तीसरे भाई की भी मौत

    Crime Sachkahoon

    14 साल पुरानी रंजिश में गांव के ही परिवार ने दिया था घटना को अंजाम

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। कासन गांव में दीपावली की रात हुए गोलीकांड में घायल तीसरे भाई की भी मौत हो गई। इस घटना में एक ही परिवार के छह लोग घायल हुए थे। गांव में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की तैनाती की गई है। आरोपियों की गिरफ्तार के पुलिस प्रयास कर रही है।

    बता दें कि दीपावली की रात करीब 8 बजे कासन गांव के पूर्व सरपंच गोपाल राघव के परिवार पर कुछ युवकों ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी थी। जिसमें 21 साल के विकास की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में 5 लोग घायल भी हुए थे, जिन्हें उपचार को मेदांता मेडिसिटी में भर्ती कराया गया। शुक्रवार दोपहर तक 35 साल के सोमपाल उर्फ सोनू की मौत हो गई। शुक्रवार की ही देर रात 30 साल के प्रवीण की भी मौत हो गई। वहीं घायल बलराम, आठ साल का बच्चा यश और राजेश को भी गोली लगी है। उनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। आरोपियों ने इस घटना को 14 साल पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया है। 14 साल पहले पूर्व सरपंच गोपाल राघव के परिवार की ओर से आरोपियों के परिवार के एक सदस्य की हत्या की गई थी। उसी के चलते अब यह घटना हुई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।