हमसे जुड़े

Follow us

36.8 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More

    पिछले 150 साल में जलवायु परिवर्तन ने 24 हजार साल को पीछे छोड़ा

    Climate Change

    लंदन (एजेंसी)। स्टडी प्रसिद्ध साइंस जर्नल नेचर में प्रकाशित एक शोध ने सभी को परेशानी में डाल दिया है। दरअसल मामला ये है कि पिछले 150 वर्षों में दुनिया का तापमान जितनी तेज गति से बढ़ा है, उतना तो 24 हजार सालों में नहीं बढ़ा था। शोध बताता है कि इंसानी गतिविधियों और उद्योगों के चलते जलवायु परिवर्तन की वजह से ग्लोबल गर्मी बहुत तेजी से बढ़ रही है। यूनिवर्सिटी आॅफ एरिजोना में जियोसाइंसेज के पोस्टडॉक्टोरल रिसर्चर मैथ्यू ओस्मान कहते हैं कि इंसानों ने जो काम प्रकृति के साथ किया है, वह उसने खुद के साथ कभी नहीं किया। इसलिए पिछले 150 सालों में वैश्विक स्तर पर तापमान बहुत तेजी से बढ़ा है। वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं में जलवायु को लेकर चल रही आपातकालीन स्थिति की चिंता है। वो हर साल दुनियाभर को इस बात की चेतावनी देते आए हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।