हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    अमेरिका के कोलोराडो में गोलीबारी, 6 घायल

    लॉस एंजिलिस (एजेंसी)। अमेरिका के कोलोराडो राज्य में औरोरा के एक पार्क में हुई गोलीबारी में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर बाद औरोरा सेंट्रल हाई स्कूल के पास नोमे पार्क में हुई। औरोरा पुलिस विभाग ने ट्टीट कर बताया कि गोलीबारी में घायल 14 से 17 वर्ष की उम्र के बीच के पांच नाबालिगों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस ट्वीट के दो घंटे बाद पुलिस ने एक और ट्वीट कर बताया कि गोलीबारी में घायल एक 18 वर्षीय व्यक्ति को भी अस्पताल पहुंचाया गया है। केसीएनसी-टीवी की रिपोर्ट के अनुसार गोलीबारी में घायल सभी छह लोग औरोरा सेंट्रल हाई स्कूल के छात्र है।

    अमेरिका में क्यों होती है गोलीबारी

    अमेरिका में जब भी इस तरह की घटनाएं होती हैं, एक विवादित मुद्दा फिर चर्चा में आ जाता है। यह है अमेरिका में बंदूकों की खुलेआम बिक्री। इस मुद्दे पर सीएनएन की एक रिपोर्ट बताती है कि क्यों अमेरिका में बंदूक खरीदना कोई मुश्किल काम नहीं है। यहां सैकड़ों की तादाद में स्टोर खुले हुए हैं जहां बंदूकें बेची जाती हैं। इनमें वॉलमार्ट जैसे बड़े शॉपिंग आउटलेट से लेकर छोटी-छोटी दुकानें भी शामिल हैं। यह सुनने में कुछ अजीब जरूर लग सकता है लेकिन पूरे अमेरिका में हर हफ़्ते के अंत में बंदूकों की प्रदर्शनी लगती है।

    अमेरिका में कैसे मिलता है लाइसेंस

    अमेरिका में आम लोग भी नियमित रूप से अपने पड़ोस से या परिवार के सदस्यों से बंदूकें खरीदते हैं। हथियारों के इस खुले लेन-देन में कोई जांच-पड़ताल नहीं होती। जांच केवल दुकान से बंदूक खरीदने पर ही होती है। दुकान में खरीदार की पृष्ठभूमि के बारे में पूछा जाता है। इस दौरान उन्हें बस एक फॉर्म भरना होता है। इसमें खरीदार को अपना नाम, पता, जन्मतिथि और नागरिकता की जानकारी देनी होती है। हर अमेरिकी नागरिक का एक सामाजिक सुरक्षा नंबर होता है। फॉर्म में इसे ‘विकल्प’ के तौर रखा गया है। यानी आप इसे भरें या ना भरें आपकी मर्ज़ी।

    फॉर्म में कुछ सवालों के जवाब भी लिखने होते हैं जो कुछ इस तरह होते हैं…

    • क्या आपको कभी किसी बड़े अपराध में सजा मिली है?
    • क्या आपको घरेलू हिंसा के अपराध में सजा मिली है?
    • क्या आप कानून का पालन न करने वाले व्यक्ति हैं?
    • क्या आपको गांजा, उत्तेजक पदार्थ, नशीली दवाओं या नशा करने वाले अन्य पदार्थों की लत है?
    • क्या आप कानूनी रूप से भगोड़े हैं?
    • क्या आप कभी पागलखाने में रहे हैं?

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।