हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा इस बार राजपथ ...

    इस बार राजपथ पर हरियाणवीं खिलाड़ियों का होगा जलवा

    Republic day sachkahoon

    दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगी झांकी

    सच कहूँ/संजय मेहरा, गुरुग्राम। दुनियाभर में अपनी पहलवानी व अन्य खेलों के माध्यम से डंका बजा चुका हरियाणा इस बार नई दिल्ली में राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में अपना जलवा दिखाएगा। ओलम्पिक में पदक विजेता हरियाणवीं खिलाड़ी गणतंत्र दिवस पर झांकी में शामिल होंगे। यानी राजपथ से हरियाणा एक बार फिर से अपनी खेल प्रतिभाओं को प्रदर्शित करेगा। राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड 2022 में पांच साल बाद हरियाणा की झांकी नजर आएगी।

    हरियाणा की ओर से गणतंत्र दिवस परेड के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बार हरियाणा की थीम खेल पर ही रखी गई है। खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश की शान बढ़ाई है। दुनियाभर में हमारे खिलाड़ी दमदार भूमिका में सामने आए हैं। टोक्यो ओलम्पिक खेलों में जब पदकों के लिए भारत तरस रहा था तो हरियाणा के खिलाड़ियों ने ही पदकों की तालिका को आगे बढ़ाया। यहां तक कि भाला फेंक में खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर दुनिया के सामने दिखा दिया कि हम सिर्फ पहलवानी ही मजबूत नहीं हैं, बल्कि बाकी खेलों में भी मजबूत हो रहे हैं। ओलम्पिक में पदक विजेता नीरज चोपड़ा के अलावा बजरंग पूनिया, रवि दहिया समेत अन्य खिलाड़ी गणतंत्र दिवस परेड पर प्रदेश की झांकी में सवार होकर दुनिया को दिखाएंगे कि हम किसी से कम नहीं। हरियाणा के खिलाड़ियों के राजपथ पर प्रदर्शन से देश के अन्य खिलाड़ी भी प्रेरित हों, यह प्रदेश और देश के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

    श्रेष्ठ खिलाड़ी होंगे झांकी में सवार

    हरियाणा की झांकी में मेडल विजेता खिलाड़ी तो खड़े होकर जनता का अभिवादन स्वीकार करेंगे। वहीं पहलवान कुश्ती लड़ते नजर आएंगे। दौलताबाद स्थित पवनपुत्र अखाड़े के कोच राजेश ने बताया कि यहां से दो पहलवानों के नाम व कागजात भेजे गए हैं। इन खिलाड़ियों का चयन होने पर इन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। फिर वे झांकी में कुश्ती करके दिखाएंगे।

    2017 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थी झांकी

    वर्ष 2017 में 68वें गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणा की झांकी परेड में शामिल की गई थी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम पर यह झांकी थी। हरियाणा की धरती से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के राष्ट्रीय अभियान की शुरूआत की थी। इसलिए यह झांकी राजपथ पर देश के लिए महत्वपूर्ण रही। झांकी को काफी सराहना मिली थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here