हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नशे में चूर प...

    नशे में चूर पति ने पत्नी व बच्चों पर बरसाया कहर

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    डंडो से पीटा, 10 साल के बच्चे की हड्डियां टूटी, रोहतक रैफर

    पानीपत (सन्नी कथूरिया)। कहते हैं नशा इंसान को हैवान बना देता है, जिसका जीता जागता उदाहरण पानीपत में सामने आया। जहां एक (Drunk Husband) पति ने शराब के नशे में पहले पत्नी पर ठंडा पानी डाल कर बेल्टों से पीटा। उसके बाद अपने 10 साल के बेटे पर कहर बरसाया। पिता ने डंडों से बेटे को खूब पीटा। उसके दांए हाथ-पैर की हड्डी तोड़ डाली। इतना ही नहीं, नाक पर भी डंडा मारकर नाक की हड्डी तोड़ दी। पेट की पसली भी तोड़ दी। हैवानियत यहीं खत्म नहीं हुई, उसने अपनी 15 वर्षीय बेटी को भी नहीं बख्शा। बेटी को सीढ़ियों से नीचे गिराने के बाद आरोपी घर से भाग गया।

    पत्नी किसी तरह हिम्मत कर अपने घायल बेटे को सिविल अस्पताल ले कर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। जानकारी देते हुए महिला प्रवीन ने बताया कि उसकी 17 साल पहले गुलजार के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद दंपति को 5 बच्चे हैं। 15 साल की बड़ी बेटी, 10 साल का बेटा मूसा व दो और बेटियां व एक बेटा है। मौजूदा समय में वे 10 दिन कुटानी रोड की जांगड़ा मार्केट में किराए के मकान में रहते हैं। पति प्रवीन शराब पीने का आदी है। वह अकसर शराब के लिए पैसों की मांग करता है। पैसों के लिए वह काफी समय से उसके साथ-साथ बच्चों को भी पीटता है। इसी वजह से दो बेटियों को शामली दादा-दादी के पास भेजा हुआ है। सोमवार दोपहर अढ़ाई बजे गुलजार ने बड़ी बेटी को भी पीट-पीटकर घर से बाहर निकाल दिया, जो तभी से लापता है। शाम होते-होते गुलजार प्रवीन और मूसा पर कहर बनकर टूट पड़ा।

    क्या कहते हैं जांच अधिकारी

    जांच अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक बच्चा मारपीट के कारण सामान्य अस्पताल में दाखिल है तो वहां जाकर बच्चे को देखा और हॉस्पिटल के डॉक्टरों से बच्चे के बारे में जानकारी ली। बच्चे को काफी चोटें आई हैं, लेकिन परिजनों की तरफ से कोई दरखास्त नहीं दी गई, अगर परिजन दरखास देते हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here