हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दूध निकालकर ग...

    दूध निकालकर गोवंश को घर से बाहर छोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

    Strict action sachkahoon

    नगर पालिका कर्मियों ने सैकड़ों गोवंश को पहुंचाया गौशाला

    कलायत (सच कहूँ न्यूज)। कस्बा कलायत में परेशानी का सबब बने बे-सहारा गौवंशों को गौ भक्तों की मदद से नगरपालिका कर्मियों द्वारा गौशाला में छोड़ा गया। मंगलवार देर सायं कलायत अनाज मंडी से चलाए गए अभियान में सैकड़ों की संख्या में गौवंशों को मुढाड 360 गौशाला में पहुंचाया गया।(Strict Action) गोवंश को गौशाला पहुंचाने में नगर पालिका कर्मियों के साथ कस्बे के युवा गौ भक्तों ने कस्बे के अलग-अलग मोहल्लों की गलियों से गौवंश को घेरकर इकट्ठा करने में मदद की तथा सड़कों से गौवंश गलियों में ना जा सके इसके लिए अलग-अलग चौक चौराहे पर युवाओं की ड्यूटी लगाई गई थी।

    नगर पालिका सचिव पवन शर्मा व सफाई दरोगा सोम प्रकाश शर्मा ने बताया कि पालिका प्रशासन द्वारा बेसहारा गोवंश को पकड़ कर गौशाला पहुंचाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जा रहा है।(Strict Action) मंगलवार देर सायं को करीब 130 गौवंश को नगर पालिका कर्मियों द्वारा गौ भक्तों की मदद से गौशाला पहुंचाया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here