हमसे जुड़े

Follow us

20.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ दु:खद: दादा क...

    दु:खद: दादा के साथ कॉलेज जा रही थी पोती, क्रेन ने लड़की को कुचला, मौके पर ही मौत

    पानीपत (सन्नी कथूरिया)। हरियाणा के पानीपत जिले के गांव बाबरपुर के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। दादा के साथ कॉलेज जा रही पोती को हाइड्रा ने कुचल दिया जिससे पोती की मौत हो गई। हादसे की सूचना डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि रोजाना की तरह गुरुवार सुबह साक्षी अपने दादा के साथ समालखा से आगे कॉलेज में बीएस सी की सेकंड ईयर की छात्रा थी।

    साक्षी के पिता दीपक बाबरपुर मंडी में एक परचून की दुकान चलाते हैं। साक्षी बड़ी बेटी थी। उनका एक छोटा बेटा भी है। वहीं 14 साल का आरोपी नाबालिग हादसे के बाद हाइड्रा को मौके छोड़ के भाग रहा था। लोगों ने पकड़ लिया। जांच अधिकारी सुखबीर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची के शव को तुरंत सिविल अस्पताल भिजवाया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here