हमसे जुड़े

Follow us

28.4 C
Chandigarh
Monday, April 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा आठ दिन पहले द...

    आठ दिन पहले दोनों को किया था हंसते हुए विदा, रात को फंदे से लटका देखा

    hanging sachkahoon

    मृतका का पिता बोला, नहीं हो रहा विश्वास, बेटी यशोदा से शाम को हुई थी मोबाइल पर बात

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गांव मेदिनीपुरा से दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए सरसा आए 20 वर्षीय सोनू व 18 वर्षीय यशोदा के स्वजनों ने कभी नहीं सोचा था कि आठ दिन पहले जिन्हें हंसते हुए विदा कर रहे हैं। अब वे शायद उन्हें न मिलें। दोनों के फंदा (Hanging) लगाने की सूचना मिलने पर यशोदा के पिता अमना राम निवासी सुनियाल जिला छतरपुर, मध्यप्रदेश सहित अन्य स्वजन रात में ही ईरा कालोनी में पहुंच गए।

    अमना राम राज मिस्त्री का काम करता है और ठेकेदार के पास ओएचएम सिने गार्डन में लगा हुआ था। उसका दामाद सोनू भी उसके साथ ही दिहाड़ी मजदूरी कर रहा था। उनके साथ काम कर रहे मिस्त्री राजकुमार ने बताया कि मंगलवार शाम को वह सोनू व उसकी पत्नी यशोदा से मिला था, दोनों खुश थे। रात को उन दोनों के फंदा लगाने की सूचना मिली तो विश्वास ही नहीं हुआ।

    13 महीने पहले की थी शादी, आठ दिन पहले ही आए थे सरसा

    मृतका यशोदा के पिता अमना ने बताया कि करीब 13 महीने पहले सोनू व यशोदा की शादी हुई थी। वे दोनों आठ दिन पहले ही सरसा आए थे। अमना ने बताया कि वह खुद भी चार दिन पहले ही सरसा आया था। पिछले करीब 18 सालों से सरसा में ठेकेदार के पास राजमिस्त्री के तौर पर काम कर रहा हूं। उसका दामाद सोनू उसके साथ दिहाड़ी कर रहा था।

    शाम को बेटी ने किया फोन, जूती लेकर आनी है

    अमना ने बताया कि शाम को काम खत्म करने के बाद करीब साढ़े छह बजे उसके पास उसकी बेटी यशोदा ने फोन किया कि उसे जूती लेकर आनी है। इस पर उसने कहा कि अभी चार दिन दिहाड़ी लगाते हुए हैं एक दो दिनों में शाम के समय दिहाड़ी के बाद चले जाना। इसके बाद रात को करीब साढ़े आठ बजे फोन आया कि सोनू और यशोदा ने फंदा (Hanging) लगा लिया है। जब वह मौके पर पहुंचा तो दोनों की मौत हो चुकी थी।

    पहले सोनू ने लगाया फंदा, बाद में युवती ने

    जांच कर रहे सिविल लाइन थाना की हुडा चौकी पुलिस के हेड कांस्टेबल सुखचैन सिंह ने बताया कि संभवत पहले युवक ने चुन्नी से फंदा लगाया, उसके बाद युवती ने फंदा लगा लिया। शोर की आवाज सुनकर जब लोग मौके पर पहुंचे तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक लड़के के पिता महादेव से रात को संपर्क नहीं हो पाया था। बुधवार सुबह बात हुई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here