हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More

    शरीरदान कर अमर हो गए कुलदीप चंद इन्सां

    Body Donation Sachkahoon

    एमएम मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट मुलाना के स्टूडेंट करेंगे पार्थिव शरीर पर रिसर्च

    • शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के जवानों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई जी

    सच कहूँ/कंवरपाल अंबाला। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाई गई ‘अमर सेवा’ मुहिम के तहत अंबाला के मटेडी ब्लॉक में (Body Donation) शरीर दान हुआ। कुलदीप चंद इन्सां पुत्र बाबू राम निवासी गांव चोडमस्तपुर ब्लॉक मटेडी शेखां जिला अंबाला के मरणोपरांत उनके पार्थिव शरीर को रिसर्च के लिए परिजनों ने मुलाना के एमएम मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट को दान किया। ब्लॉक भंगीदास मित्रा इन्सां ने बताया कि कुलदीप चंद इन्सां कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां वह अपनी श्वासों रूपी पूंजी पूरी कर कुल मालिक के चरणोंं में जा विराजे। कुलदीप चंद इन्सां ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षा का अनुसरण करते हुए जीते जी शरीरदान करने का प्रण लिया हुआ था। जिसके चलते उनके परिजनों ने उनका पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया। जहां विद्यार्थी रिचर्स कर बेहतर डॉक्टर बन सकेंगे।

    1994 में पूज्य गुरु जी से प्राप्त किया था गुरुमंत्र

    पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि कुलदीप चंद इन्सां ने 1994 में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां से गुरुमंत्र की अनमोल दात प्राप्त की थी। जिसके बाद से वे मानवता भलाई में तन-मन-धन से जुट गए और डेरा सच्चा सौदा सरसा दरबार में 25 साल तक सेवा कार्य किया। बता दें कि कुलदीप चंद इन्सां शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग की सदस्य भी थे। जो हर समय मानवता की सेवा के लिए तैयार रहते थे।

    बहनों ने दिया अर्थी को कंधा

    इससे पूर्व पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाई गई मुहिम ‘बेटा-बेटी एक समान’ के तहत कुलदीप चंद इन्सां के पार्थिव शरीर को उनकी बहनों ने अर्थी को कंधा देकर बेटा-बेटी एक समान का संदेश दिया। इस मौके पर उनके बेटे गोल्डी इन्सां, बलराम इन्सां, कृष्ण कुमार इन्सां, परमजीत इन्सां सहित अन्य रिश्तेदारों व ब्लॉक के जिम्मेवारों ने शोक प्रकट किया।

    कुलदीप चंद इन्सां अमर रहे के नारों से गूंजा आसमान

    अंतिम यात्रा के दौरान कुलदीप चंद इन्सां की पार्थिक देह को फूलों से सजी एम्बुलेस में विदा किया गया। इससे पूर्व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने पावन नारा लगाकर व अरदास बोलकर उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित साध-संगत, रिश्तेदारों व अन्य सेवादारों ने शरीरदानी कुलदीप चंद इन्सां अमर रहे के नारे लगाए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here