हमसे जुड़े

Follow us

42.5 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More
    Home देश सोनिया गांधी ...

    सोनिया गांधी हुई कोरोना संक्रमित

    Sonia Gandhi

    नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं और वह फिलहाल किसी नहीं मिल रही हैं। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने वीरवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती गांधी पिछले कुछ दिनों से लगातार पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रही है। इसी बीच उन्हें हल्का बुखार आया तो उनका कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसमें वह कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। सुरजेवाला ने कहा कि श्रीमती गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में 8 जून को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होने का नोटिस मिला है और वह नोटिस का पालन करते हुए ईडी के सामने पेश होंगी। उन्होंने बताया कि श्रीमती गांधी के स्वास्थ्य को लेकर बराबर जानकारी दी जाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here