हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा रक्तदान करके ...

    रक्तदान करके मनाया स्वंय व सच कहूँ समाचार पत्र का जन्मदिन

    खारियां (सच कहूँ/सुनील कुमार)। कलयुग में आज युवा वर्ग अपने जन्मदिन की खुशियां हजारों रूपए खर्च करके अपने युवा मित्रों के साथ अनेकों तरह के कार्यक्रम आयोजित करने मना रहें हैं। जो फिजूल खर्ची, अभद्रता से पूर्ण व पारिवारिक रिश्तों नातों से वंचित रहते है। लेकिन डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी अपने परिवार के साथ मिलकर अनेकों जरूरतमंदों की सहायता के लिए समय, पैसों व रिश्तों की कदर करते हुए इन्सानितय का फर्ज अदा करके मनाते हैं। इसी का एक उदाहरण ब्लॉक रामपुरथेड़ी-चक्कां के गांव सेनपाल निवासी तार सिंह इन्सां 15 मैम्बर के घर देखने को मिला। इस अवसर पर तार सिंह इन्सां ने बताया कि उसके पुत्र जगदीप इन्सां ने अपने जन्मदिन व दैनिक सच कहूँ समाचार पत्र की 20वीं वर्षगांठ की खुशी डेरा सच्चा सौदा सरसा स्थित पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड बैंक में एक जरूरतमंद व्यक्ति के लिए एक यूनिट रक्तदान करके मानाई तो वहीं उसकी माता ने बेटे के जन्मदिन की खुशी तारा नगर में चल रही सेवा में लगाकर मनाई। इस अवसर पर ब्लड बैंक की टीम व सच कहूँ परिवार ने जगदीप इन्सां का आभार व्यक्त किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here