हमसे जुड़े

Follow us

37.7 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home देश मोदी हिमाचल द...

    मोदी हिमाचल दौरे पर पहुंचे, धर्मशाला में निकला रोड शो

    Narendra Modi

    धर्मशाला (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को एक पखवाड़े में दूसरी बार हिमाचल प्रदेश पहुंचे और शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद धर्मशाला में रोड़ शो किया। मोदी इससे पहले जब 31 मई को शिमला आये थे और तब उनका धर्मशाला आना हुआ है। मोदी के दो दिवसीय प्रवास को लेकर सरकार ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया हुआ था। धर्मशाला में हेलीकॉप्टर के लैंडिंग के बाद शीर्ष नेताओं से मुलाकात करने के बाद मोदी रोड शो में हिस्सा लेने निकल पड़े। खास बात ये थी कि इस बार प्रधानमंत्री ने खुली जीप से लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

    जीप में हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष सुरेश कश्यप के अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को स्थान मिला था। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में हुजूम उमड़ पड़ा था। पारंपरिक वेशभूषा पहने हिमाचल वासियों ने प्रधानमंत्री का खुले दिल से स्वागत किया। रोड शो के दौरान हिमाचली टोपी पहने प्रधानमंत्री के चेहरे पर मुस्कुराहट तैर रही थी। उनके लिए हिमाचल नया नहीं है। देश में चर्चित ‘अग्निपथ योजना’ के शुरू होने के बाद मोदी हिमाचल आए हैं। रोड शो के दौरान राज्य के विभिन्न सांस्कृतिक दल अपने पारंपरिक परिधानों व संगीत वाद्ययंत्रों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत करते नजर आए। प्रधानमंत्री को देश के मुख्य सचिवों के अखिल भारतीय सम्मेलन का शुभारंभ भी करना है।

    इसका आयोजन क्रिकेट स्टेडियम में किया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री को धर्मशाला में रात्रि प्रवास करना है। ऐसे मौके बेहद ही कम होते हैं, जब देश का प्रधानमंत्री राजधानी के अलावा किसी राज्य में रात्रि प्रवास करते हैं। उल्लेखनीय है कि शिमला प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सराहना की थी। इस प्रवास में भी ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर का राजनीतिक कद बढ़ेगा। इससे पहले प्रधानमंत्री का मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं ने स्वागत किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here