बायोमेडिकल वेस्ट के सही निस्तारण के लिए दिए सख्त निर्देश
हनुमानगढ़। जिले में संचालित निजी चिकित्सकीय संस्थानों की ओर से बायोमेडिकल वेस्ट के सही निस्तारण को सुनिश्चित करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि ई-टेक प्रोजेक्ट हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर के माध्यम से जिले में संचालित लैबोरेटरी, अस्पतालों एवं क्लीनिकों का बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण बारकोड सिस्टम के जरिए किया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ संस्थानों की ओर से बायोमेडिकल वेस्ट को खुले में फेंकने की शिकायतें सामने आई हैं, जिससे शहर में गंदगी फैलने के साथ पर्यावरण प्रदूषण की स्थिति बन रही है। Hanumangarh News
जिले के कई हॉस्पिटल, लैबोरेटरी एवं क्लीनिक अभी तक सीटीएफ (कॉमन ट्रीटमेंट फैसिलिटी) से कनेक्टिविटी नहीं रख रहे हैं। ऐसे संस्थानों की सूची संलग्न कर संबंधितों को चेताया गया है। डॉ. शर्मा ने सभी संस्थानों को निर्देशित किया है कि वे शीघ्र सीटीएफ से कनेक्टिविटी स्थापित कर नियमों के अनुसार बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण सुनिश्चित करें। निर्देशों की अवहेलना करने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित संस्था की होगी।
इन संस्थानों को दी चेतावनी | Hanumangarh News
भादरा के अपोलो लैब एवं एक्स-रे सेंटर, हरिओम लैबोरेटरी, भादरा लैब, श्री श्याम डायग्नोस्टिक लैब, भारत लैब, श्री सुरक्षा अस्पताल, चौधरी लैब, प्रीत लैब, राजस्थान लैब, रिद्धि सिद्धि अस्पताल, डॉ. लाल पैथ लैब, संजीवनी मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल, टिब्बी के महालक्ष्मी लैब एवं एक्स-रे सेंटर, गुरु नानक लैबोरेटरी एवं एक्स-रे, ऐश लैब एवं डायग्नोस्टिक सेंटर, स्वामी विवेकानंद लैबोरेटरी, एकम लैब कलेक्शन सेंटर, तलवाड़ा झील में श्री बाला जी लैब एवं एक्स-रे सेंटर, जंडावली में जसन लैबोरेटरी, गोलूवाला में बंसल लैबोरेटरी, हनुमानगढ़ जंक्शन के आदिन्या मेडिकल्स प्राइवेट लिमिटेड, हनुमानगढ़ चैरिटेबल लैब, एमएसडी चैरिटेबल लैबोरेटरी, अम्बिका लैब, बालाजी लैबोरेटरी, बेबी हैप्पी मॉडर्न लैबोरेटरी, बेनीवाल डायग्नोस्टिक सेंटर, जय हनुमान स्वास्थ्य सेवा संस्थान, लाइफ केयर लैबोरेटरी, साओल हार्ट सेंटर, शक्ति मनोरोग क्लिनिक
हनुमानगढ़ टाउन के एके डायग्नोस्टिक, अर्पण हनुमानगढ़ ब्लड सेंटर, भटनर ब्लड सेंटर, सीआरएल डायग्नोस्टिक लैब, वीडी डायग्नोस्टिक लैब, गगन लैब एवं एक्स-रे सेंटर, वेहेगुरु लैबोरेटरी, श्री राम लैबोरेटरी, नेशनल लैबोरेटरी, पीलीबंगा के जयपुर डिलीवरी सेंटर, भारी डेंटल क्लिनिक, पंवार नर्सिंग होम, मुस्कान डेंटल क्लिनिक, धत्तरवाल डायग्नोस्टिक लैब, नानक राम मेमोरियल हॉस्पिटल, रावतसर के पाथ काइंड लैब्स, श्री बालाजी लैब, श्री साईं नाथ लैबोरेटरी, आधार कृष्णा हॉस्पिटल, डॉ. सुनीता हॉस्पिटल, आरोग्य मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, रावतसर मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल
श्री बाला जी डायग्नोस्टिक लैबोरेटरी, उपाध्याय लैब, गोठवाल लैब एवं एक्स-रे सेंटर, अल्फा लैब एवं एक्स-रे सेंटर, परतेक डायग्नोस्टिक लैब, डॉ. महा सिंह हॉस्पिटल, श्री श्याम लैब, पल्लू के अम्बा हॉस्पिटल, जय भवानी लैब एवं एक्स-रे सेंटर, जगदंबा नर्सिंग होम, एमडी लैबोरेटरी, नोहर के लाइफ लाइन डायग्नोस्टिक सेंटर, अनाड़ी गोद लैबोरेटरी, आयुष्मान हॉस्पिटल, लाइफ लाइन हॉस्पिटल, भारत लैबोरेटरी सेंटर, संजीवानी लैबोरेटरी, टीएमपी डायग्नोस्टिक्स सेंटर, डॉ. वेद बंदेर स्किन सेंटर, आरएस आई केयर सेंटर, श्री धन्वंतरि बेसिक लैब, जांगिड़ मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, जयपुर आई हॉस्पिटल, राजस्थान लैब एवं एक्स-रे, फेफाना में नेशनल लैब को चेतावनी दी गई है। Hanumangarh News















