हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा एकजुट हो कर न...

    एकजुट हो कर नशे के खिलाफ लड़े विद्यार्थी: सुनीता दुग्गल

     58 विद्यार्थियों को रोल आॅफ आनर और 10 विद्यार्थियों को मिला कॉलेज कलर पुरस्कार

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। राजकीय नेशनल कॉलेज सरसा में वीरवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सुनीता दुग्गल ने शिरकत की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप में वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा मौजूद रहे। कार्यक्रम में 2020-21 और 2021-22 के विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इनमें 58 विद्यार्थियों को रोल आॅफ आनर व 10 विद्यार्थियों को कॉलेज कलर दिए गए। जबकि 230 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल व मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए प्राचार्य डॉ. संदीप गोयल ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और कॉलेज
    की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम में गिद्दा, कव्वाली व भंगड़े की शानदार प्रस्तुती दी गई।

    वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को संबोंधित करते हुए मुख्य अतिथि सुनीता दुग्गल ने विद्यार्थियों को एकजुट हो कर नशे के खिलाफ लड़ने का आह्वान किया। वहीं विशिष्ट अतिथि जगदीश चोपड़ा ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने पर बल दिया। कार्यक्रम में मंच का संचालन डॉ. सत्यपाल और डॉ. मीत ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य महेंद्र प्रदीप, प्राचार्य राम कुमार, एडवोकेट संजीव जैन, आशीष सिंगला, डॉ. गार्गी मुंजाल, डॉ. अंजली नारंग, समाजसेवी चंद्रशेखर मेहता, डा. गुलाब सिंह सहित अन्य शामिल हुए। यह जानकारी महाविद्यालय प्रवक्ता डॉ. अविनाश कंबोज ने दी।

     इन्हें मिले पुरस्कार

    वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के एकेडमिक पुरस्कार में अभय सिंह, विश्वास, नवनीत कौर, नरिंदर कुमार व पूजा को रोल आॅफ आनर पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा खेलकूद में प्रमोद, रोहित, हेरिंद्र व मनिन्दर को सम्मानित किया गया। एनएससएस में राजेन्द्र व अमरजीत तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में धर्मेन्द्र, प्रताप सिंह व कुलदीप राम को पुरस्कृत किया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here