हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा विदेश भेजने क...

    विदेश भेजने के नाम पर 40 लाख का चूना, 1 महिला सहित 5 पर केस

    ओढां (सच कहूँ न्यूज)। विदेश भेजने के नाम पर कुछ लोगों द्वारा एक व्यक्ति को 40 लाख का चूना लगाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रोड़ी पुलिस ने 1 महिला सहित 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव अलीकां निवासी लक्खा सिंह के मुताबिक उसकी मुलाकात कुलविंदर सोनी नामक एक व्यक्ति से हुई। उक्त व्यक्ति ने खुद को फिल्म निर्माता बताया। उसने अपना कार्यालय पटियाला में बनाया हुआ था और उसका सरसा में भी उसका आना-जाना था। लक्खा सिंह के मुताबिक उक्त व्यक्ति ने उसके बेटे व पुत्रवधू को कनाडा में वर्क परमिट दिलाने के बाद कही। इसके बदले उसने 40 लाख का खर्च बताया। जिसके बाद लक्खा सिंह ने आरोपी कुलविंदर को पटियाला में स्थित उसके कार्यालय में 2 लाख 40 हजार रुपये की नकदी दी। जिसके बाद कुलविंदर सिंह ने लक्खा सिंंह के बेटे व पुत्रवधू के पासपोर्ट अपने पास रख लिए और जल्द ही वीजा लगवाने की बात कही। लक्खा सिंह के मुताबिक कुछ समय बाद उसके पास व्हाट्सएप पर वीजा भेजते हुए उससे बकाया राशि मांगी।

    जिस उपरांत उसने वर्ष 2019 में करीब 19 लाख रुपये की राशि कुलविंदर को दे दी। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने पैसे लेने के बाद फर्जी टिकट भी भेजी। लेकिन बाद में कोरोना का हवाला देते हुए फ्लाइट बंद होने की बात कहते हुए टाल मटोल करना शुरू कर दिया। लक्खा सिंह का आरोप है कि उसने कुलविंदर सोनी को 18 लाख तथा उसके साथियों सिराजुद्दीन अंसारी को 20 लाख, जयंतो गांगुली व महिला शिल्पा गांगुली को 2 लाख का चेक दिया। लक्खा सिंह ने पैसे देने के बाद जब विदेश भेजने की बात उठाई तो आरोपी कोई न कोई आश्वासन देकर टरकाते रहे। लक्खा सिंह ने बताया कि उसे बाद में पता चला कि उक्त लोगों ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। रोड़ी थाना प्रभारी चांद सिंह ने बताया कि पुलिस ने लक्खा सिंह की शिकायत पर पटियाला (पंजाब) निवासी कुलविंदर सोनी, जयंतो गांगुली, शिल्पा गांगुली व हरमन तथा मुंबई निवासी सिराजुद्दीन अंसारी खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उक्त लोगों का विदेश भेजने के नाम पर लोगों को ठगने का बड़ा नेटवर्क है। इस नेटवर्क में सिराजुद्दीन अंसारी कबूतरबाजी के आरोप में इस समय जेल में बंद बताया जा रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here