हमसे जुड़े

Follow us

25 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home देश सड़क पर तड़प रह...

    सड़क पर तड़प रही थी घायल गाय और फिर पहुंचे इन्सानियत के सच्चे सेवादार

    Welfare Work

    कुरुक्षेत्र (सच कहूँ, देवीलाल बारना)। …सेवा हमारा कर्म है, सेवा हमारा धर्म है, को सर्वोपरि मानकर डेरा सच्चा सौदा के सेवादार लगातार सेवा कार्य कर रहे हैं। किसी तड़पते हुए को देखकर आगे बढ जाना डेरा सच्चा सौदा के सेवादार अपने धर्म के विपरीत मानते हैं। घायल इन्सान हो या फिर कोई पशु-पक्षी, सेवादारों के हाथ हमेशा मदद के लिए उठते हैं। ऐसा ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस वक्त देखने को मिला जब ब्लॉक पिपली-उमरी के सेवादार सेवा कार्य कर घर को जा रहे थे कि उमरी के नजदीक कोई अज्ञात वाहन एक गाय को टक्कर मार गया।

    टक्कर लगने से गाय बुरी तरह से गिर पड़ी व गंभीर रूप से घायल हो गई। सेवादारों की नजर जब गाय पर पड़ी तो वे तुंरत गाय के पास पहुंच गए। पहले तो गाय को सड़क से साईड में किया इसके बाद उसकी मरहम पट्टी का प्रबंध करने लगे। लेकिन गाय को गंभीर चोटें लगी थी। ऐसे में सेवादारों ने गाय के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने के लिए वाहन को बुलाया गया। वाहन के आने तक सेवादार गाय की सेवा में जुटे रहे। वाहन के आने पर गाय को सुरक्षित ढंग से जीटी रोड़ स्थित अस्पताल में पहुंचाया गया।

    सेवादार रवि इन्सां ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार की घटना जीटी रोड़ पर आए दिन होती रहती हैं। ऐसे में सेवादार भी अपनी सेवाएं देने के लिए तत्पर तैयार रहते हैं। डेरा सच्चा सौदा का नामचर्चा घर जीटी रोड पर है। जब भी किसी ऐसी दुर्घटना को सेवादारों को पता चलता है तो वे तुरंत मदद के लिए चल पड़ते हैं। इस मौके पर हरजीत इन्सां, सतबीर इन्सां, दीपक इन्सां, हरजिंद्र इन्सां, गौरव इन्सां, पालाराम, दिनेश, सतीश, साहिल, राकेश व अंकुर इन्सां मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here