भारी बरसात से गिरा मजदूर का मकान

  • दर्जनों गांवों में बने जोहड़ ओवरफ्लो

जाखल। (सच कहूँ/तरसेम सिंह) आखिरकार क्षेत्र में मानसूनी बारिश की वो झड़ी लग ही गई, जिसका इंतजार क्षेत्र के किसान काफी समय से कर रहे थे। इस मानसूनी सीजन की सबसे तेज और भारी बारिश वीरवार अलसुबह शुरू हु़ई जो अभी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह दस बजे तक जिले में 60 एमएम से अधिक बारिश हो चुकी है। इस बरसात से जहां धान की फसल लेने वाले किसानों के चेहरे खिले हैं, वही पशुपालकों को उनके रखरखाव हेतु दो-चार होना पड़ा। इसके अलावा जाखल नगर पालिका क्षेत्र में करोड़ों रुपया खर्च कर सीवरेज पाइप लाइन बिछाई गई थी।

इसके बावजूद भी पानी की निकासी न होने के कारण काफी लोगों के घरों में पानी घुस गया विभिन्न गलियों ने झील का रूप धारण कर लिया। बरसात इस कदर बरसी की पूरे शहर में चारों तरफ पानी ही पानी हो गया। यहां तक कि लोगों के घरों व दुकानों में भी बरसात का पानी भर गया, जिसे निकालने के लिए लोगों को कई घंटों तक परेशानी उठानी पड़ी। बरसात के गंदे पानी के जमावडेÞ से दोपहिया वाहन चालक व पैदल चलने वाले लोग भी काफी मुसीबत में फंसे दिखाई दिए। कहीं सड़क के बीच बने खड्डों में वाहन न फंस नजर आए।

यह मुसीबत जल्दी हल होने वाली नहीं क्योंकि शहर के ज्यादा ऐसे भी इलाके है जहां गंदा पानी सुखने में अभी कुछ दिनों तक समय लगेगा। इससे यात्रियों व शहर के गुजरने वाले वाहनों चालकों अगले कुछ दिनों तक दिक्कत उठानी होगी ऐसे में अगर दोबारा बरसात शुरू हुई तो शहर में यह समस्या का हल राम भरोसे नजर आता है।

दर्जनों गांवों का बारिश से बुरा हाल

क्षेत्र में हुई जोरदार बरसात ने खंड जाखल के दर्जनों गांव वासियों के लिए मुसीबत फिर से बढ़ा दी है, क्योंकि अभी पिछले बरसात का पानी कई जगह गलियों में और गांव के निचले इलाकों से नहीं निकला था ओर वीरवार को हुई झमाझम बरसात से यहां भी खंड स्तरीय प्रशासन बुरी तरह फ्लॉप शो साबित कर दिया है। इस बरसात से गांंव में बने जोहड़ ओवरफ्लो होकर पानी निचली बस्तियों के घरों में घुस गया है।

गांंव चांदपुरा श्री गुरुद्वारा समीप चौक में पानी जमा हो गया है इसके अलावा गांव सिधानी के जोहड़ ओवरफ्लो होकर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मेन गेट के आगे जमा हो इसके अलावा भी कई गांवो में जगह जगह बरसात का जमा पानी लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया।

बरसात के चलते मजदूर के घर की छत गिरी

जाखल क्षेत्र में हुई बरसात के चलते शहर के वार्ड नंबर 10 नायक बस्ती स्थित एक मजदूर के घर की छत गिर गई। छत गिरने से इसके नीचे रखा हुआ सारा सामान नष्ट हो गया घर के मालिक का राम सिंह पुत्र रूप सिंह ने बताया कि जिस समय छत गिरी वह बाहर थे जिससे कोई भी जानी नुक्सान नहीं हुआ लेकिन बरसात के कारण छत गिरने से उसके नीचे रखा काफी मात्रा में सामान नष्ट हो गया। उन्होंने जिला प्रशासन एवं सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

फसलों को मिली बरसात से संजीवनी

मानसून का लंबा अरसा निकल जाने के बाद भी पूरे जिले में एक साथ भारी बरसात नहीं हो रही थी जिसके चलते फसलें, खासकर धान की फसल को काफी नुक्सान हो रहा था। इसके अलावा नरमे की फसल में भी बीमारियां लगने के आसार बनने लगे थे। लेकिन वीरवार सुबह से हो रही बरसात ने धान की फसल को मानो संजीवनी दे दी है और नरमे की फसल को भी बीमारियों के प्रकोप से बचा लिया है। इसके चलते किसानों के चेहरे पर भी राहत साफ तौर पर देखी जा सकती है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।