हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश खिलचीपुर में ...

    खिलचीपुर में बारिश के कारण गिरा मकान, महिला की मृत्यु

    House Collapsed

    राजगढ़ (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में बारिश के बीच एक मकान के गिरने के कारण एक महिला की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसा तड़के लगभग तीन चार बजे हुआ। खिलचीपुर के एक मोहल्ले में सलीमन बानो नाम की महिला दोमंजिला मकान में अकेली रहती थी। बारिश के बीच मकान ढह गया, जिससे महिला की मलबे में दबकर मृत्यु हो गयी। महिला के साथ एक बकरी भी थी और उसकी भी मृत्यु हो गई।

    सूत्रों ने प्रारंभिक जानकारी के हवाले से कहा कि यह मकान एक मंजिला था और कुछ समय पहली दूसरी मंजिल बनायी गयी थी। संभवत: इसी वजह से दीवारें आदि कमजोर होने की आशंका है। लगातार बारिश के कारण यह मकान ढह गया। प्रशासन ने लगभग तीन चार घंटे की मशक्कत के बाद महिला का शव निकाला। राजगढ़ जिले के लगभग सभी हिस्सों में पिछले एक दो दिनों से लगातार बारिश का क्रम बना हुआ है। अनेक क्षेत्रों में रुक रुककर बारिश हो रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here