हमसे जुड़े

Follow us

31 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home अन्य खबरें Live : बुधरवा...

    Live : बुधरवाली आश्रम में उमड़ा जनसैलाब, विशाल नामचर्चा का Live नजारा देखें…

    बुधरवाली (सुनील वर्मा |कुलदीप गोयल)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के 55वें पावन अवतार माह का भंडारा रविवार को समस्त राजस्थान की साध-संगत की ओर से बुधरवाली स्थित मौजपुर धाम में बड़ी धूम-धाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पावन भंडारे की नामचर्चा में राजस्थान के अनेक जिलों से भारी तादाद में साध-संगत ने नाचते-गाते हुए शिरकत की। साध-संगत के जोश, जुनून, अटूट विश्वास और अथाह श्रद्धा के सामने डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन द्वारा किए गए सारे प्रबंध छोटे पड़ गए। इस अवसर पर पूज्य गुरू जी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे 142 मानवता भलाई कार्यों को गति दी गई। इस दौरान 55 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक महीने का कच्चा राशन दिया गया। साथ ही साथी मुहिम के तहत दो गरीब दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल देकर साध-संगत उनका सहारा बनी। इसके अलावा आशियाना मुहिम के तहत साध-संगत द्वारा बनाकर दिए गए मकानों की चाबियां भी पात्र परिवारों को दी गई।
    बता दें कि 15 अगस्त 1967 को पूज्य गुरू जी ने राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के गांव श्रीगुरुसर मोडिया में पावन अवतार धारण किया था। इसलिए इस अगस्त के पूरे महीने को देश-दुनिया में डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत बड़ी धूमधाम के साथ मानवता भलाई के कार्य कर मनाती है।
    पावन भंडारे की नामचर्चा का आगाज पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसराझ् के पवित्र नारे के रूप में बधाई के साथ हुआ। इसके पश्चात कविराजों ने विभिन्न भक्तिमय भजनों के माध्यम से सतगुरू की महिमा का गुणगान किया। तत्पश्चात पूज्य गुरू जी के पावन अनमोल वचन बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीनों पर चलाए गए। जिन्हें साध-संगत ने एकाग्रचित होकर श्रवण किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here